{"_id":"5b98aa25867a557ece01dbc6","slug":"doctor-revealed-cause-of-death-of-kathua-gangrape-case-victim-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कठुआ गैंगरेप: डॉक्टर ने बताया अब तक का सबसे बड़ा सच, जानकर आपका खौल जाएगा खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ गैंगरेप: डॉक्टर ने बताया अब तक का सबसे बड़ा सच, जानकर आपका खौल जाएगा खून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Thu, 13 Sep 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
kathua gangrape
बहुचर्चित कठुआ गैंगरेप केस में डॉक्टर ने अब तक का सबसे बड़ा सच बताते हुए सभी को हैरत में डाल दिया है। इसे जानकर आपका भी खून खौल जाएगा।
kathua gangrape
- फोटो : amar ujala
इन दिनों केस की सुनवाई पंजाब के पठानकोट में चल रही है। जिला एवं सत्र जज तेजविंदर सिंह इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। पीड़ित परिवार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला कठुआ अदालत से पठानकोट स्थानांतरित किया था। जिला एवं सत्र कोर्ट ने 8 जून 2018 को इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या के आरोप तय किए थे।
Kathua Case
केस में कुल 221 गवाह बनाए गए हैं और अब तक 56 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। 55वें गवाह के रूप में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर पेश हुए। 56वें गवाह के रूप में फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के एक्सपर्ट को पेश किया गया। बताया जा रहा है कि इन्हीं एक्सपर्ट ने पीड़ित बच्ची के कपड़ों की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kathua gangrape
दुष्कर्म से पहले पीड़िता को खिलाई थी नशे की गोलियां
55वें गवाह के रूप में पेश हुए पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि दुष्कर्म करने से पहले बच्ची को नशीली गोलियां खिलाईं गईं थी, जो इतनी तेज थी कि बच्ची की आवाज तक नहीं निकली। नशे की हालत में ही बच्ची से दुष्कर्म किया गया।

कठुआ कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
- फोटो : etah news
डॉक्टरों ने कहा, बच्ची का हुआ था यौन उत्पीड़न, दम घुटने से हुई मौत
डॉक्टर ने कोर्ट को बताया कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया था और उसकी मौत दम घुटने से हुई। पोस्टमार्टम करते समय बच्ची के साथ दरिंदगी के जो निशान दिखे, आज तक किसी के साथ ऐसी हैवानियत नहीं देखी थी। डॉक्टरों के बयान से अभियोजन का मामला और मजबूत हुआ है।