फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 रुपये का सिक्का फिर बना मुसीबत, संभल जाएं आपको जेल करवा सकता है

Thu, 11 Jan 2018 09:38 AM IST
कुशाग्र मिश्रा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
कुशाग्र मिश्रा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 11 Jan 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
do not refuse to take 10 rupee coin, police can file case
10 रुपये के सिक्के
10 रुपये का सिक्का लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। आप भी संभल जाएं, इसके कारण आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है, पढ़ें रिपोर्ट...
do not refuse to take 10 rupee coin, police can file case
10 रुपये का सिक्का
दिल्ली में अक्तूबर 2016 और जुलाई 2017 में पांच और 10 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद से हरियाणा में 10 रुपये के सिक्के तकरीबन चलन से बाहर हो गए हैं। करीब डेढ़ साल से दस रुपये के सिक्के को खोटा मानकर ऑटो चालक हो या रेहड़ी वाला अथवा कारोबारी इसे लेने को तैयार नहीं होता है। जबकि देश भर में यह सिक्का चल रहा है। हालांकि, कानूनी तौर पर कोई दस रुपये का सिक्का लेने से मना नहीं कर सकता है।
do not refuse to take 10 rupee coin, police can file case
10 रुपये का सिक्का
अमर उजाला के 14 संवाददाताओं ने मंगलवार को प्रदेश के 13 जिलों में करीब 70 जगहों पर मामले की पड़ताल की तो यह तथ्य सामने आया कि बैंक ही 10 रुपये के सिक्के लेने से मना कर देते हैं। इसी कारण कारोबारी भी इनकार कर देते हैं। हालांकि, कई बैंकों के अधिकारियों ने कहा कि कोई भी बैंक 10 रुपये का सिक्का लेने से मना नहीं कर सकता है। कई जिलों के डीसी और एसपी तो यह भी कहते हैं कि सिक्का लेने से मना करना जुर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
do not refuse to take 10 rupee coin, police can file case
10 के सिक्के
आरबीआई के निर्देशानुसार, 10 रुपये का सिक्का भारतीय मुद्रा है। इसको लेने से इनकार करने पर राजद्रोह का मामला बनता है और जो ऐसा करता है उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (1) के तहत मामला दर्ज हो सकता है क्योंकि मुद्रा पर भारत सरकार वचन देती है। इसको लेने से इनकार करना राजद्रोह है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। सिक्का लेने से इंकार करने वाले लोगों को जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन
do not refuse to take 10 rupee coin, police can file case
दस रुपये के सिक्के
क्योंकि रिजर्व बैंक ने दस रुपये का सिक्का चलन से बाहर नहीं किया है। ऐसे में असली सिक्का लेने से मना करना कानूनन गलत है और भारतीय मुद्रा का अपमान है। सिक्कों को लेने से मना करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 489ए से 489इ के तहत अपराध है। इन धाराओं के तहत किसी विधिक न्यायालय द्वारा आर्थिक दंड, कारावास अथवा दोनों की सजा दी जा सकती है। 17 साल की सजा या 20000 रुपये का जुर्माना या फिर दोनों सजा दी जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed