फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवंत मान की रैली में भिड़े अकाली व 'आप' वर्कर, चले लात-घूंसे, सिर फूटे

Sun, 04 Sep 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट(मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट(मुक्तसर) Updated Sun, 04 Sep 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
dispute and huge clash in akali aap workers in mp bhagwant mann rally, people injured
भगवंत मान की रैली में ​भिड़े अकाली और आप वर्कर्स - फोटो : अमर उजाला
सांसद भगवंत मान की रैली में अकाली और आप कार्यकर्ता भिड़ गए। जमकर लात-घूंसे चले और कुर्सियां फेंकी गई। कई लोगों के सिर भी फूटे। देखिए तस्वीरें।
dispute and huge clash in akali aap workers in mp bhagwant mann rally, people injured
भगवंत मान की रैली में ​भिड़े अकाली और आप वर्कर्स - फोटो : अमर उजाला
रैली पंजाब में मुक्तसर जिले के मलोट में थी। इस दौरान इतना इतना हंगामा हुआ कि सांसद मान को रैली बीच में ही छोड़कर खिसकना पड़ा। पुलिस ने काफी मशक्कत कर एकबारगी मामला निपटाया। मगर कुछ ही समय बाद आप कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड के पास दविंदरा चौक पर धरना लगा दिया। यहां करीब आधा घंटा धरना लगाने के बाद आप कार्यकर्ता थाने के समक्ष पहुंचे। जहां उन्होंने देर शाम तक धरना लगाए रखा।
dispute and huge clash in akali aap workers in mp bhagwant mann rally, people injured
भगवंत मान की रैली में ​भिड़े अकाली और आप वर्कर्स - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ता रैली में हंगामा मचाने वाले शिअद कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रैली में आ घुसे करीब दो सौ शिअद कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए। बताते हैं कि घायलों में मुक्तसर ब्लॉक अध्यक्ष सुखजिंदर बराड़ काफी चोटिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
dispute and huge clash in akali aap workers in mp bhagwant mann rally, people injured
भगवंत मान की रैली में ​भिड़े अकाली और आप वर्कर्स - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शहर में आप की रैली हो रही थी। जिसे सांसद भगवंत मान संबोधित कर रहे थे। भगवंत मान ने जैसे ही उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के  खिलाफ बोलना शुरु किया वैसे ही रैली में पहले से ही घुसे हुए शिअद कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने मान के खिलाफ प्रदर्शन कर दिया। शिअद कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर देने से आप कार्यकर्ता भी उनके विरोध में उठ खड़े हुए। दोनों पक्षों में प्रदर्शन शुरु होते ही पंडाल में बवाल मच गया। कुछ ही देर में दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
dispute and huge clash in akali aap workers in mp bhagwant mann rally, people injured
भगवंत मान की रैली में ​भिड़े अकाली और आप वर्कर्स - फोटो : अमर उजाला
इस भिड़ंत के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और कुर्सियां तक हवा में उछाल फेंकनी शुरु कर दी। जिस पर भगवंत मान को रैली बीच में छोड़ जाना पड़ा। पुलिस प्रशासन को भी दोनों पक्षों में टकराव शांत क रने के लिए हलके लाठी बल का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बावजूद दोनों पक्ष शांत होने की बजाए एक-दूसरे पर पथरावबाजी करने लगे। इस पथरावबाजी में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed