फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धनतेरस आज, इस मुहूर्त में करें बर्तनों की खरीदारी, घर-परिवार को लाभ मिलेगा

Tue, 17 Oct 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
dhanteras 2017, shopping timings on dhanteras
Dhanteras 2017
धनतेरस को लेकर बाजार सजधज कर तैयार है। धनतेरस का त्योहार आज मंगलवार को है। लोगों ने खरीदारी की तैयारी कर ली है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। बस इंतजार है तो शुभ मुहूर्त का।
dhanteras 2017, shopping timings on dhanteras
Dhanteras 2017
धनतेरस के दिन तांबा, पीतल, सोना और चांद के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि  16 अक्तूबर दिन सोमवार को रात 12 बजकर 27 मिनट पर त्र्योदशी का शुभारंभ हो रहा है और 17 अक्तूबर दिन मंगलवार को रात 12 बजकर नौ मिनट पर त्र्योदशी समाप्त हो रहा है।
dhanteras 2017, shopping timings on dhanteras
धनतेरस को लेकर आभूषणों की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : ballia
बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त...
धनतेरस को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 13 मिनट तक चर की चौघड़िया  में बर्तन खरीदना शुभ है। 12 बजकर 13 मिनट से एक बजकर 37 मिनट तक लाभ की चौघड़िया और अभिजीत मुहूर्त होने के कारण सबसे शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dhanteras 2017, shopping timings on dhanteras
dhanteras
देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ लाल बहादुर दुबे का कहना है कि भविष्य पुराण में ऐसा वर्णन है कि लाभ की चौघड़िया और अभिजीत मुहूर्त यदि कार्तिक कृष्ण पक्ष त्र्योदशी को हो तो इस दिन बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इसमें धन की समृद्धि, घर में सुख शांति होती है। एक बजकर 37 मिनट से दोपहर बाद तीन बजे तक अमृत की चौघड़िया है। यह भी शुभ समय है।
विज्ञापन
dhanteras 2017, shopping timings on dhanteras
राहु काल में न करें खरीदारी...
शिव शक्ति मंदिर सेक्टर-30 के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री और जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र ने बताया कि धनतेरस के दिन दोपहर बाद तीन बजे से साढ़े चार बजे तक राहु काल है। उन्होंने बताया कि राहु काल में खरीदारी करने की मनाही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed