{"_id":"5b14e13a4f1c1b13358b4da8","slug":"dera-sacha-sauda-chief-ram-rahim-facebook-pages-updating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम रहीम जेल में और बाहर से अपडेट हो रहा बाबा का फेसबुक पेज, पुलिस सकते में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम जेल में और बाहर से अपडेट हो रहा बाबा का फेसबुक पेज, पुलिस सकते में
महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम जेल में है और बाहर बाबा का फेसबुक पेज अपडेट हो रहा है। वहीं, यह जानकार पुलिस सकते में है। दरअसल, राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहा है, लेकिन उसकी सात फेसबुक आईडी हर रोज अपडेट की जा रही हैं। एक आईडी पर तो प्रतिदिन दोस्तों की पोस्ट को भी साझा किया जाता है।
राम रहीम फेसबुक पेज
वहीं पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी से इनकार किया है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंचकूला में 25 अगस्त को रेप का दोषी करार दिया था। 28 अगस्त को जेल में ही अदालत लगाकर गुरमीत को दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई थी। यह सजा बीस साल तक चलेगी। जेल में राम रहीम को स्पेशल बैरक में रखा गया है।
राम रहीम फेसबुक पेज
राम रहीम के नाम से फेसबुक पर सात आईडी बनाई गईं हैं। जिन पर प्रतिदिन अपडेट दिया जा रहा है। बीती 31 मई को बाबा रहीम रहीम की फेसबुक आईडी से मोहनदास द्वारा डाली गई पोस्ट को साझा किया गया था। इसके अलावा राम रहीम के नाम से बनाई गई आईडी पर हम ही है बाबा नंबर वन की पोस्ट भी डाली गई है। राम रहीम की दो फेसबुक आईडी पर तो चार हजार से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम रहीम फेसबुक पेज
वहीं इन फेसबुक आईडी पर तरह-तरह के फोटो लगाए गए हैं। नियमित रुप से आईडी अपडे़ट होने के बाद भी पुलिस व जेल प्रशासन मौन है। हालांकि किसी की फेक आईडी बनाना भी आईटी एक्ट के तहत अपराध होता है। अब जेल से ही फेसबुक को अपडेट किया जा रहा है या फिर कोई अन्य इसे अपडेट कर रहा है यह पुलिस की जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
राम रहीम फेसबुक पेज
रामरहीम के नाम से फेसबुक पर आईडी बनाने का मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक
राम रहीम से लेकर हनीप्रीत के डाले गए हैं फोटो
राम रहीम के नाम से फेसबुक पर बनाई गई आईडी पर कई फोटो डाले गए हैं। हनीप्रीत के भी आईडी पर कई फोटो डाले गए हैं। एक आईडी पर तो प्रतिदिन तरह तरह की पोस्ट शेयर की जा रही है।
- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक
राम रहीम से लेकर हनीप्रीत के डाले गए हैं फोटो
राम रहीम के नाम से फेसबुक पर बनाई गई आईडी पर कई फोटो डाले गए हैं। हनीप्रीत के भी आईडी पर कई फोटो डाले गए हैं। एक आईडी पर तो प्रतिदिन तरह तरह की पोस्ट शेयर की जा रही है।