फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम के लिए बहुत बड़ी मुश्किल बन सकता है ये 'करीबी', उगलेगा कई राज!

Fri, 30 Mar 2018 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Fri, 30 Mar 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim close one aditya insan may surrender
गुरमीत राम रहीम
जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम बहुत बड़ी मुश्किल में फंस सकता है, क्योंकि बाबा का ये 'करीबी' कई राज उगल सकता है।
dera sacha sauda chief ram rahim close one aditya insan may surrender
Ram Rahim - फोटो : File Photo
25 अगस्त 2017 को पंचकूला और सिरसा में हुई हिंसा मामले में मुख्य किरदार निभाने वाले वांटेड आदित्य इंसां आत्म समर्पण कर सकता है। हिंसा के बाद से ही आदित्य इंसां फरार है और हरियाणा पुलिस ने उस पर पांच लाख रुपये इनाम घोषित कर रखा है। मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने बुधवार को डेरा सच्चा सौदा में दस्तक दी।
dera sacha sauda chief ram rahim close one aditya insan may surrender
राम रहीम - फोटो : File Photo
इंस्पेक्टर अशोक के नेतृत्व में एसआईटी ने आदित्य इंसां के घर और डेरा में कई स्थानों पर जाकर उसके संबंध में पूछताछ की। अब एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, आदित्य इंसां के संबंध में एक खास बात पता चली है कि वो जल्द आत्मसमर्पण कर सकता है। आदित्य इंसां के जानने वाले कई खास लोगों ने ऐसी संभावना उनके समक्ष जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim close one aditya insan may surrender
Ram Rahim - फोटो : File Photo
ज्यादा संभावना आदित्य इंसां के दूसरे प्रदेश की किसी अदालत में समर्पण करने की लग रही है। एसआईटी इस संभावना को गंभीरता से ले रही है। दूसरी ओर, सिरसा थाना पुलिस ने एक लाख रुपये इनामी गोलो मौसी और गुरलीन को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल किया।
विज्ञापन
dera sacha sauda chief ram rahim close one aditya insan may surrender
राम रहीम
अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड में भेज दिया। सदर पुलिस ने गोलो मौसी व गुरलीन को बेगू गांव में हिंसा व डेरा सच्चा सौदा से सामान गायब होने के केस में गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से 25 अगस्त 2017 को सिरसा में हुई हिंसा के दौरान डेरा सच्चा सौदा से सामान गायब होने के संबंध में पूछताछ कर रही है। बुधवार सुबह दोनों आरोपियों को पुलिस डेरा सच्चा सौदा लेकर गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed