फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में शहीद हुआ सोनीपत का 'लाल', गोली लगी थी, अंतिम संस्कार

Mon, 22 Aug 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 22 Aug 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
delhi police constable anand singh martyr during fighting with scoundrals, funeral in sonipat
लुटेरों से लड़ते शहीद हुए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल का सोनीपत में अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में लुटेरों से भिड़ते हुए जान देने वाले कांस्टेबल आनंद सिंह का सोनीपत में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
delhi police constable anand singh martyr during fighting with scoundrals, funeral in sonipat
लुटेरों से लड़ते शहीद हुए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल का सोनीपत में अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद के पैतृक गांव जांटी कलां निवासी और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल आनंद सिंह शुक्रवार देर रात को बवाना थाना एरिया में गश्त पर था। वहां वह महिला का पर्स व आभूषण छीनकर भाग रहे तीन लुटेरों से भिड़ गया। तीन में से दो लुटेरों को उसने दबोच लिया, लेकिन एक लुटेरे ने मौका पाकर आनंद सिंह को गोली मार दी। सूचना पर आनंद सिंह के साथी मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन आनंद सिंह ने दम तोड़ दिया।
delhi police constable anand singh martyr during fighting with scoundrals, funeral in sonipat
लुटेरों से लड़ते शहीद हुए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल का सोनीपत में अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस शव लेकर पैतृक गांव पहुंची और सम्मान के साथ सिपाही का अंतिम संस्कार किया। खुद दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त डीसीपी निघिन विल्सन गांव में आए और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। जवान के पार्थिव शरीर को आसपास के गांव से आए और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसनमें कांग्रेस नेता रणजीत कौशिक, प्रदेश सचिव सुखबीर जांटी, इनेलो के अशोक शर्मा, एसडीएम मंगेज सिंह, एसीपी सौरभ चंद्र, शाहबाद डेरी एसएचओ अशोक शर्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi police constable anand singh martyr during fighting with scoundrals, funeral in sonipat
लुटेरों से लड़ते शहीद हुए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल का सोनीपत में अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
आनंद की मौत के बाद परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। आनंद का परिवार गुजारे के लिए उसकी नौकरी पर निर्भर था। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आनंद का बेटा अमित दिल्ली के कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है तो उसकी बेटी जीएनएम का कोर्स कर रही है। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने दिल्ली पुलिस करे अधिकारियों से साहसी जवान आनंद के बेटे को पुलिस में नौकरी के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन
delhi police constable anand singh martyr during fighting with scoundrals, funeral in sonipat
लुटेरों से लड़ते शहीद हुए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल का सोनीपत में अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद भी आनंद सिंह बदमाशों के पीछे भागते रहे और इसके बाद सिर पर हैलमेट से वार करके लुटेरों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया। खून ज्यादा बह जाने की वजह से आनंद सिंह शहीद हो गए। उधर जब से शहादत की खबर यहां उनके गांव में पहुंची है, तभी से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है।  बदमाशों को फांसी की मांग करते हुए आनंद सिंह की पत्नी ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है, क्योंकि घर में वही अकेले कमाने वाले थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed