फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मृत मिले 4 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया मौत का सच

Fri, 29 Apr 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Apr 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
Dead Body of Chandigarh Missing Boys Found in river, truth in post mortem report
लापता लोगों के शव मिले - फोटो : amar ujala

लुधियाना में मृत मिले चंडीगढ़ के 4 लोगों की मौत का सच उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया है। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि चारों युवकों की मौत दोराहा नहर के पानी में डूबने के कारण हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिए हैं। चंडीगढ़ में देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Dead Body of Chandigarh Missing Boys Found in river, truth in post mortem report
लापता लोगों के शव मिले - फोटो : amar ujala

परिजनों ने आरोप लगाया गया था कि व्यापारी के ड्राइवर राजू ने चारों युवकों के लापता होने के मामले में उनके साथ-साथ पुलिस को भी बरगलाया है। पुलिस अब राजू से पूछताछ करने की तैयारी में है।

Dead Body of Chandigarh Missing Boys Found in river, truth in post mortem report
लापता लोगों के शव मिले - फोटो : amar ujala

थाना दोराहा के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिए हैं। परिजनों ने जिस ड्राइवर राजू पर आरोप लगाए थे, उससे पूछताछ की जाएगी। जो भी सामने आएगा, उसे उच्चाधिकारियों और चारों युवकों के परिजनों को बता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead Body of Chandigarh Missing Boys Found in river, truth in post mortem report
लापता लोगों के शव मिले - फोटो : amar ujala

14 जनवरी को चंडीगढ़ के रहने वाले व्यापारी पवन शर्मा, उसका भांजा जयंत रिशी, प्रभजोत और राम चौधरी आर्टिका कार में लुधियाना आए थे। लुधियाना से देर रात वापस जाते समय वह लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले।

विज्ञापन
Dead Body of Chandigarh Missing Boys Found in river, truth in post mortem report
लापता लोगों के शव मिले - फोटो : amar ujala

इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला भी दर्ज किया था। साढ़े तीन महीने बाद बुधवार देर शाम एक गोताखोर ने गाड़ी दोराहा नहर में देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वीरवार सुबह गाड़ी को निकलवाया तो चारों के शव गाड़ी में ही थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed