{"_id":"5a783f574f1c1b86268b85f4","slug":"danger-to-police-team-members-life-after-gangster-vicky-gounder-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विक्की गौंडर का आतंक तो खत्म कर दिया, अब खड़ी हो गई नई मुसीबत, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्की गौंडर का आतंक तो खत्म कर दिया, अब खड़ी हो गई नई मुसीबत, अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:29 AM IST
Vicky Gounder killed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूंखार गैंगस्टर विक्की गौंडर का आतंक तो खत्म कर दिया, लेकिन अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। बात भी ऐसी है कि पुलिस को अलर्ट जारी करना पड़ा।
Vicky Gounder killed
दरअसल, गैंगस्टर विक्की गौंडर का एनकाउंटर करने वाली पंजाब पुलिस की विशेष टीम ऑर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) के सदस्यों और उनके परिजनों पर हमले का खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में क्राइम कंट्रोल यूनिट एसएएस नगर की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
Vicky Gounder killed
- फोटो : Amar Ujala
29 जनवरी को यूनिट की ओर से पंजाब के सभी सीएसपी और एसएसपी को पत्र जारी कर एहतियाती कदम उठाने के आदेश जारी किए गए हैं। इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस, ओकू, एसएएस नगर पंजाब की ओर से जारी किए गए इस लैटर बताया गया है कि गौंडर गैंग के सदस्य पंजाब पुलिस के अफसरों एवं उनके परिजनों को निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन
Vicky Gounder killed
इस सूचना के संबंध में जरूरी कदम उठाए जाएं और ऐसी कोई भी अप्रिय घटना रोकी जाए। पत्र में हिदायत भी दी गई है कि इस सूचना संबंधी किसी से कोई बात न की जाए और इसको गुप्त तौर पर रखा जाए। इस पत्र की कापियां पंजाब के डीजीपी लॉ एंड आर्डर, डीजीपी इंटेलिजेंस, एडीजीपी समेत अन्य अफसरों को भेजी गई है।
Vicky Gounder killed
राजस्थान में किया था एनकाउंटर
26 जनवरी को पंजाब बार्डर पर स्थित राजस्थान के गांव हिंदुमल कोट में गैंगस्टर विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया, शविंदर सिंह को ओकू टीम ने मार गिराया था। इसके बाद गौंडर गैंग के सदस्यों ने फेसबुक पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों और सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को धमकी तक दे डाली थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बावजूद अब यह अलर्ट जारी किया गया है।