फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंसा के 19 दिन बाद हटा कर्फ्यू, डेरे के अंदर हलचल की तस्वीरें आई सामने

Thu, 14 Sep 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Thu, 14 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
curfew removed in dera sacha sauda sirsa, haryana news
Dera Sacha Sauda, Sirsa
हिंसा के 19 दिन बाद सिरसा से कर्फ्यू हट गया है। देखिए, कर्फ्यू के हटने के बाद राम रहीम के डेरे की अंदर की तस्वीरें...
curfew removed in dera sacha sauda sirsa, haryana news
Dera Sacha Sauda, Sirsa
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रहीम सिंह को साध्वी यौन शोषण मामले में सुनवाई को लेकर 24 अगस्त की शाम को लगाया गया कर्फ्यू बुधवार को खत्म हो गया है।
curfew removed in dera sacha sauda sirsa, haryana news
Dera Sacha Sauda, Sirsa
हालांकि एहतियातन विभिन्न जगह लगे 16 नाकों पर 200 के करीब सुरक्षाकर्मी तैनात हैं जो अभी भी इसी मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों के नंबर नोट कर सतर्कता रखी जा रही है। पुराना डेरा में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने साफ-सफाई की और नाम सिमरन किया। डेरा रोड पर बाजार तो खुले पर लोगों ने नगर में जाकर खरीददारी की। मीडिया कर्मियों की ओर श्रद्धालुओं की तल्ख नजरें रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
curfew removed in dera sacha sauda sirsa, haryana news
Dera Sacha Sauda, Sirsa
प्रशासन की ओर से हटाए गए कर्फ्यू के बाद इस मार्ग पर 19 दिनों बाद दुकानें खुलीं और सड़क पर थोड़ी बहुत रौनक नजर आई। हालांकि डेरा मुख्यालय की ओर बुधवार को वीरानी सी नजर आई। इस क्षेत्र में बसे इलाके के लोगों ने भी कर्फ्यू हटने के बाद अपने रोजमर्रा के कामों को निपटाया। इस इलाके में लगे कर्फ्यू के कारण क्षेत्र में बनी दुकानों के संचालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था और उन्होंने प्रशासन से इस दौरान अनेक बार ज्ञापन सौंपकर कर्फ्यू के कारण होने वाली दिक्कतों को जाहिर किया था। 
विज्ञापन
curfew removed in dera sacha sauda sirsa, haryana news
Dera Sacha Sauda, Sirsa
अब प्रशासन की ओर से बुधवार सुबह छह बजे से हटाए गए कर्फ्यू से लोगों को काफी राहत मिली है। डेरा के साथ लगते गांव नेजिया, बाजेकां, शाहपुर बेगू  गांवों में लगे कर्फ्यू को हटाने का ऐलान किया गया। ग्रामीणों ने घरों से निकलकर सबसे पहले खेत की ओर रुख किया और बरबाद हो रही फसलों को संभाला। इन गांव के सरकारी स्कूल तो खुले पर बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रही। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। पुराना डेरा में मंगलवार शाम को कर्र्फ्यू ढील मिलते ही करीब दो हजार श्रद्धालु पहुंच गए थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed