फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज खुला तो सब हैरान: पति को मारा, घर में दफनाया, ऊपर से पक्की फर्श बनवा दी, सिर्फ इसलिए पत्नी ने ली जान

Fri, 11 Nov 2022 06:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
Wife killed her husband in Abohar of Punjab
शव को निकालते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर में ही दफना दिया। खास बात यह है कि ऊपर से पक्की फर्श भी बनवा दी। बाद में महिला ने पुलिस थाने में पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। मगर लोगों में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग ही चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इसकी भनक पुलिस को भी लगती रही। पुलिस को पत्नी पर शक हुआ और पूछताछ में पूरा राज सामने आ गया। मगर इस खौफनाक कहानी को जिसने भी सुना, वह हैरान रह गया। 

Wife killed her husband in Abohar of Punjab
शव को निकालती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मामला पंजाब के अबोहर जिले का है। यहां बहावलवासी नाम का एक गांव है। शुक्रवार को इस गांव में पुलिस टीम दाखिल होती है। घर में खोदाई कर पति का गला शव बरामद करती है। इसके बाद पुलिस ने मां-बेटे को हिरासत में ले लिया। अबोहर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी भाभी चरणजीत कौर के गांव के ही एक व्यक्ति से संबंध हैं और यही संबंध ही हत्या की वजह बना। उन्होंने कहा कि कुछ माह पूर्व इन दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि बाद में पंचायत ने फैसला करवा दिया था। मगर इस बात पर मक्खन सिंह और भाभी चरणजीत कौर में अक्सर झगड़ा होता था।

Wife killed her husband in Abohar of Punjab
शव को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक महीने पहले भी मक्खन सिंह और चरणजीत कौर के बीच झगड़ा हुआ। मगर इस बार भाभी चरणजीत कौर ने उसकी हत्या कर दी। बेटे प्रदीप उर्फ जश्न और कुछ अन्य लोगों के सहयोग से घर में ही मक्खन सिंह के शव को दफना दिया। 18 अक्तूबर को चरणजीत कौर ने थाना सदर पुलिस के पास अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife killed her husband in Abohar of Punjab
मौके पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने बताया कि मक्खन सिंह के अचानक गायब होने के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म था और धीरे-धीरे यह बात पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के शक की सुई पत्नी की ओर घूम गई और शुक्रवार को जब पुलिस अधिकारियों ने मक्खन की पत्नी व बेटे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
Wife killed her husband in Abohar of Punjab
पत्नी ने की पति की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने घर में ही दफन मक्खन सिंह के शव को गली हालत में बरामद कर लिया। थाना प्रभारी बरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी चरणजीत कौर और बेटे प्रदीप के खिलाफ धारा 302, 201 और 34 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। मां-बेटे से पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed