{"_id":"5804c36f4f1c1bf132702afa","slug":"unknown-man-left-sleeper-on-railway-track-ajmer-haridwar-express-train-escaped-to-derail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर रख दिया स्लीपर, साइड से निकल गई ट्रेन, वरना कई जानें जातीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पर रख दिया स्लीपर, साइड से निकल गई ट्रेन, वरना कई जानें जातीं
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में पटरी से उतरने से बची अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात का वक्त था और सभी सो रहे थे, अचानक जोर का झटका लगा। गनीमत रही कि ट्रेन साइड से निकल गई, वरना बड़ा हादसा होता और हजारों जानें चली जातीं।
रेवाड़ी में पटरी से उतरने से बची अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस
घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। किसी ने शनिवार देर रात ट्रेन यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। रेवाड़ी जंक्शन से करीब साढ़े पांच किलोमीटर की दूरी पर करनावास के पास किसी ने स्लीपर (पटरियों को कनेक्ट करने के लिए सीमेंट के बने पार्ट) को रेलवे की पटरी पर रख दिया। देर रात इसी रेलवे ट्रैक से अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस गुजरी। गनीमत रही कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी और ट्रेन में बैठे सैकड़ों लोगों की जान बच गई।
रेवाड़ी में पटरी से उतरने से बची अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस
जानकारी के अनुसार अजमेर-हरिद्वार एक्सप्रेस(19609) रोजाना रात करीब आठ बजे अजमेर से रवाना हुई। यह ट्रेन पौने दो बजे रेवाड़ी जंक्शन होते हुए सुबह करीब साढ़े 10 बजे हरिद्वार पहुंचती है। शनिवार रात ट्रेन जंक्शन से करीब साढ़े पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित करनावास गांव के पास पहुंची थी। पटरी पर किसी ने स्लीपर डाल रखा था, हालांकि ट्रेन स्लीपर को तोड़कर साइड में करते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी में पटरी से उतरने से बची अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस
रेवाड़ी जंक्शन के आसपास रेलवे ट्रैक पर अवरोध होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले जनवरी में जहां एक ट्रक ड्राइवर ने नशे की हालत में ट्रक को रेलवे ट्रैक पर पहुंचा दिया था। हालांकि तब भी भाग्य ने साथ दिया था और यह लाइन सेफ लाइन में थी। वहीं एक अन्य बार रेलवे ट्रैक के किनारे बल्क में रखे स्लीपर भी गिर गए थे। जिससे रेलवे लाइन पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी।
विज्ञापन
रेवाड़ी में पटरी से उतरने से बची अजमेर हरिद्वार एक्सप्रेस
ट्रैकमैन विजय की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 150 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की शिनाख्त के साथ ही गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-करमजीत सिंह, एसएचओ, जीआरपी थाना
-करमजीत सिंह, एसएचओ, जीआरपी थाना