दो बहुओं ने मिलकर अपनी सास का कत्ल कर दिया। पतियों को इसके पीछे की वजह पता चली तो उनकी आंखें फटी रह गई। आप भी जान लिजिए।
2 of 6
जालंधर में दो बहुओं ने कत्ल कर दी सास
घटना पंजाब के जालंधर की है। पति विदेश चले गए तो बहुओं को किसी और से प्यार हो गया और उनके बीच संबंध भी बन गए। सास को इस बात का पता चल गया तो उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया। प्रेमियों ने भी ऐसा करने में उनकी मदद की। घटना को लूटपाट की वारदात में बदलने की चालाकी में दोनों पकड़ी गईं। पुलिस ने दोनों आरोपी बहुओं और उनके प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है।
3 of 6
जालंधर में दो बहुओं ने कत्ल कर दी सास
बेगोवाल के एक गांव में तीन-चार फरवरी की रात को यह वारदात अंजाम दी गई। पुलिस तब से ही जांच कर रही थी कि मंगलवार को कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। डीएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 60 साल की स्वराज कौर अपनी दो बहुओं राजिंदर कौर व राजदीप कौर तथा पोतों के साथ रहती थी। उसके दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। स्वराज कौर के पति की मौत काफी समय पहले हो चुकी है।
4 of 6
जालंधर में दो बहुओं ने कत्ल कर दी सास
चार फरवरी को स्वराज कौर के भाई प्रीतपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन का संदिग्ध हालात में कत्ल हो गया है। शक बहुओं राजिंदर कौर व राजदीप कौर पर जताया। घटनास्थल पर जब एसपी डी बहादर सिंह व डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह पहुंचे तो क्राइम सीन लूट की घटना की ओर इशारा कर रहा था। प्रीतपाल के बयान पर राजिंदर व राजदीप कौर की गतिविधियों पर भी उन्हें शक हुआ।
5 of 6
जालंधर में दो बहुओं ने कत्ल कर दी सास
डीएसपी नवनीत सिंह बताया कि बड़ी बहू राजिंदर कौर के 4 सालों से लवली तथा छोटी बहू राजदीप कौर के सोनू के साथ नाजायज संबंध थे। दोनों अक्सर अपनी सास को नींद की गोलियां देकर अपने प्रेमियों को घर बुला लेती थी। इस बात की भनक सास को लगी तो उसने उन्हें रोकना टोकना शुरू कर दिया। इसके चलते दोनों बहुएं सास को रोड़ा समझने लगी।