{"_id":"58b034864f1c1b0511b2406a","slug":"three-students-of-thapar-university-killed-in-road-accident-at-patiala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पटियालाः पोल और दीवार तोड़ते हुए पलटी कार, 3 दोस्तों की जान चली गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियालाः पोल और दीवार तोड़ते हुए पलटी कार, 3 दोस्तों की जान चली गई
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
पटियाला में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल और दीवार तोड़ते हुए कार ने पलटियां खाई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई, वहीं चौथा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
पटियाला में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
घटना पंजाब के पटियाला में हुई। भादसों रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट डिजायर कार एक प्रापर्टी डीलर की दुकान में जा घुसी। हादसे में कार सवार थापर यूनिवर्सिटी के तीन स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई, एक की हालत गंभीर बनी हुई है और वह राजिंदरा अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहा है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताई जा रही है।
पटियाला में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
मृतकों में एक पटियाला का, दूसरा नंगल का व एक जीरकपुर का रहने वाला था। घायल युवक कोलकाता का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से निकलवाकर कब्जे में लिया। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
जांच अधिकारी त्रिपड़ी थाने के एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि थापर यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स अमन सिंह (22) निवासी जीरकपुर, मनीकांत (23) निवासी सेंच्युरी एनक्लेव नाभा रोड पटियाला, अमनदीप राणा (25) निवासी रोपड़, के. मंडल (23) निवासी कोलकाता पश्चिम बंगाल स्विफ्ट कार में रात साढ़े 12 बजे थापर यूनिवर्सिटी से भादसों रोड की तरफ जा रहे थे। सभी स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के नजदीक प्राइवेट पीजी में रहते थे।
विज्ञापन
पटियाला में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत
भादसों रोड पर ढींढसा पेट्रोल पंप से कुछ आगे कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पहले सड़क के किनारे खड़े पोल में जोरदार टक्कर मारते हुए दीवार में लगी और फिर बुरी तरह से पलट गई। इस हादसे में अमन सिंह, मनीकांत, अमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि के. मंडल गंभीर घायल है। उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।