फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटा पैदा न कर पाई 3 बेटियों की मां, कुछ ऐसा किया जिंदा नहीं वो

Sun, 23 Oct 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sun, 23 Oct 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
three daughters mother killed by husband in sirsa of haryana
पति ने कत्ल कर दी तीन बेटियों की मां
तीन बेटियां थीं और कोई बेटा नहीं। नशेड़ी पति को ये मंजूर नहीं था। वह अकसर पत्नी को मारता-पीटता रहता था। आज जुल्म की इंतहा हो गई।


 
three daughters mother killed by husband in sirsa of haryana
पति ने कत्ल कर दी तीन बेटियों की मां
सिरसा जिले के रानिया के रहने वाले हरदीप ने बताया कि उसकी बहन सुनीता की शादी 12 साल पहले पीरांवाली गांव में बलविंदर के साथ हुई थी। उन्हें तीन बेटियां भी हैं, लेकिन बेटा पैदा नहीं होने को लेकर अक्सर उसका जीजा उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। वह नशे का भी आदी है। दो साल पहले भी उसने सुनीता की टांग तोड़ दी थी, वहीं आज उसे डंडे से पीटकर मार डाला, जिसके बारे में बहन के ससुर ने फोन पर सूचना दी।
three daughters mother killed by husband in sirsa of haryana
पति ने कत्ल कर दी तीन बेटियों की मां
पुलिस ने हरदीप के बयान पर उसके जीजा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम कराकर सुनीता की लाश को परिजनों को सौंप दिया है। बड़ी बेटी सुमन ने बताया कि उसका पापा अक्सर उसकी मां को मारता-पीटता था। वह काम-धंधा कम ही करता था और जो करता-कमाता था, उसे दारू पीकर उड़ा देता था। घर का खर्च उसकी मां ही मजदूरी वगैरह करके चला रही थी। वहीं उससे भी बलविंदर पैसे छीन लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
three daughters mother killed by husband in sirsa of haryana
पति ने कत्ल कर दी तीन बेटियों की मां
बच्ची ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे उसकी मां और पापा के बीच झगड़ा हुआ। उसका पापा पैसे मांग रहा था, लेकिन उसकी मां मना कर रही थी। आखिर जबरदस्ती से 100 रुपए छीन ले गया। जब नशे की हालत में लौटा तो मम्मी कपास बीनने के लिए तैयार थी और चाय बना रही थी कि पीछे से आकर उसके पिता ने उसकी मां के सिर पर डंडे से वार कर दिया। वह वहीं गिर पड़ी, जबकि उसका पिता भाग गया।
विज्ञापन
three daughters mother killed by husband in sirsa of haryana
पति ने कत्ल कर दी तीन बेटियों की मां
एसएचओ सदर जगवीर सिंह का कहना है कि लड़का न होने की वजह से तीन बेटियों का पिता अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। आज इसी के चलते फिर से पति-पत्नी में विवाद हुआ और उसने सिर पर डंडा मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed