{"_id":"5932e4154f1c1bac0dbdd935","slug":"suspected-militant-mother-commit-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B.tech पास बेटा निकला आतंकी, मां से सहन न हुई बात तो फंदे पर झूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
B.tech पास बेटा निकला आतंकी, मां से सहन न हुई बात तो फंदे पर झूली
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
bomb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां से पैसे लेकर B.tech पास इंजीनियर बेटे ने उसका इस्तेमाल ऐसी जगह पर किया, जिस पर पुलिस भी हैरान है, मां का दिल टूट गया और वो फंदे पर झूल गई।
bomb
पटियाला में घर में देसी बम बनाने के आरोपी रजतवीर सिंह की मां किरनजीत कौर ने भी शुक्रवार देर रात घर में पंखे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ में खुद को घिरा देखकर किरनजीत ने यह कदम उठाया। अंतिम संस्कार के लिए पुलिस कड़ी सुरक्षा में किरनजीत के पति हरप्रीत सिंह को भी लाई।
bomb
एसएसपी डॉ. एस भूपति के मुताबिक आईएसआई से संबंध रखने वाला रजतवीर सिंह अपनी मां किरनजीत कौर को डरा-धमका कर पैसे लेता था और इस पैसे से मोबाइल फोन और बम बनाने की सामग्री खरीदता था। यह बयान किरनजीत कौर के रिश्तेदार ने पुलिस को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bomb
रिश्तेदार के मुताबिक किरनजीत कौर को डर था कि जवान लड़का कहीं कुछ कर न ले। इसलिए वह उसकी हर मांग को पूरा कर देती थी। गौरतलब है कि वीरवार को पुलिस छाप में देसी बम बनाने के आरोप में पकड़े गए रजतवीर सिंह ने पुलिस के डर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। जबकि उसका पिता आरोपी हरप्रीत सिंह अभी पुलिस रिमांड में है। बेटे के सुसाइड के अगले दिन ही मां की ओर से भी आत्महत्या करने से यह मामला अब काफी संवेदनशील बन गया है।
विज्ञापन
bomb
किरनजीत कौर (55) पावरकाम में बतौर क्लर्क तैनात थी। हरप्रीत की एमसीए पास बेटी अनमोल कौर (29) ने सदर थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि भाई रजतवीर सिंह के सुसाइड करने, पिता के पुलिस हिरासत में होने और ऊपर से परिवार की इस सारे मामले को लेकर बदनामी होने के कारण उसकी मां काफी डिप्रेशन में थी। माना जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस की पूछताछ में खुद को घिरा देखकर उसने यह कदम उठाया है। संबंधित थाना सदर के इंचार्ज जसविंदर सिंह टिवाना ने कहा पुलिस ने मामले में धारा 174 की कार्रवाई की है।