फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैवान निकला सौतेला पिता, 10 साल की मासूम बेटी से रेप कर किया गर्भवती

Fri, 12 May 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 12 May 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Step father raped his own daughter, rohtak news
10 साल की बेटी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म
हैवानियत की भी हद होती है लेकिन यहां तो वह भी पार हो गई। एक पिता ने अपनी ही 10 साल की बेटी को हवस का शिकार बना कर गर्भवती कर दिया। देखिए
Step father raped his own daughter, rohtak news
10 साल की बेटी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म
घटना हरियाणा के रोहतक की है, यहां की एक कॉलोनी में सौतेले पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए 10 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। एक दिन पहले जब बेटी बेहोश होकर गिर पड़ी तो उसकी पीजीआई में जांच करवाई गई। इससे खुलासा हुआ कि लड़की पांच माह से गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। 
Step father raped his own daughter, rohtak news
10 साल की बेटी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक एक महिला घरों में सफाई का काम करके परिवार पाल रही है। पांच साल पहले उसके पति की मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने उसकी शादी देवर सुरेश के साथ सामाजिक तौर पर कर दी। सुरेश हिसार रोड स्थित एक कंपनी में काम करता है। दो दिन पहले महिला सुबह काम करने के लिए घर से चली गई। पड़ोसियों ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बेटी बेहोश होकर छत पर गिर पड़ी है। महिला तुरंत घर लौटी और उसे पीजीआई ले गई। शक होने पर डाक्टरों ने उसकी जांच की तो कुछ शक हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Step father raped his own daughter, rohtak news
इंस्पेक्टर गरिमा, प्रभारी महिला थाना
गायनी विभाग में लड़की का अल्ट्रासाउंड करवाया गया, जहां वह पांच माह की गर्भवती मिली। महिला ने बेटी से पूछा कि उसके साथ किसने गलत काम किया है तो किशोरी ने अपने सौतेले पिता का नाम लिया। महिला ने घर आकर महिला हेल्प लाइन 1091 पर काल की। सूचना पाकर महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा मौके पर पहुंची और बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसके बाद आरोपी को काबू किया। अब उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Step father raped his own daughter, rohtak news
बच्ची से रेप
गर्भ से लड़की की जान को खतरा, डाक्टरों ने बताई खून की कमी 
डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि 10 साल की उम्र में गर्भ ठहरने से बच्ची की जान को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही उसके अंदर खून की कमी भी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट तैयार करवाकर अदालत में पेश की जाएगी। गर्भपात कराने या न कराने का फैसला कोर्ट करेगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed