फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 मिनट में 80 हजार के तेल की चोरी, तरीका देख चौंक जाएंगे, तस्वीरें

Mon, 13 Jun 2016 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 13 Jun 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
six thousand liter oil thievery in only 8 minutes in panipat of haryana
हरियाणा के पानीपत में कच्चे तेल की चोरी - फोटो : अमर उजाला
चोर मात्र 8 मिनट में 6 हजार लीटर कच्चा तेल चोरी कर लेते थे, जिसकी बाजार में कीमत 80 हजार रुपये है। अगर आप इस चोरी का तरीका जानेंगे तो चौंक जाएंगे। देखिए तस्वीरें।
six thousand liter oil thievery in only 8 minutes in panipat of haryana
हरियाणा के पानीपत में कच्चे तेल की चोरी - फोटो : अमर उजाला
बड़े ही शातिर तरीके से यह चोरी पानीपत के सुताना गांव में अंजाम दी जाती थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विनोद सुल्तान पुरी दिल्ली, वीरपाल जींद, अमित उर्फ मीता और अमन विहार दिल्ली और बल्लू के रूप में हुई। इनमें से बल्लू और विनोद वेल्डर हैं।
six thousand liter oil thievery in only 8 minutes in panipat of haryana
हरियाणा के पानीपत में कच्चे तेल की चोरी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुआ खुलासाः गांव सुताना निवासी अजीत नाम के एक किसान सुबह 5 बजे सुताना के किसान अजीत सिंह अपने खेत पर गए थे। उन्होंने देखा कि रास्ते में कुछ ईंट रखी हुई हैं। वहीं पास ही पिकअप खड़ी थी। रास्ते में प्लास्टिक की काली पाइप दिखी। इसकी सूचना उसने सुरक्षा गार्ड रकम सिंह को दी। गार्ड आया और उसने देखा कि पिकअप में तेल का टैंकर था, जिसके ऊपर कबाड़ था। जांच की तो तेल की चोरी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
six thousand liter oil thievery in only 8 minutes in panipat of haryana
हरियाणा के पानीपत में कच्चे तेल की चोरी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे करते थे चोरीः चारों युवक पाइपलाइन में छेदकर कच्चा तेल चुराते थे। तेल चुराने के बाद बल्लू और विनोद पाइपलाइन की वैल्डिंग कर देते थे। चोरी किए गए तेल को दिल्ली में बेचते थे। एक बार में कम से कम 6 हजार लीटर तेल चोरी करते थे। अभी तक कई लाख लीटर तेल चोरी कर चुके हैं। अपने वाहन को भी ऐसे तैयार करवा रखा था कि आसानी से उनमें तेल भरकर ले जाया जा सके।

विज्ञापन
six thousand liter oil thievery in only 8 minutes in panipat of haryana
हरियाणा के पानीपत में कच्चे तेल की चोरी - फोटो : अमर उजाला
पानीपत एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि चारों युवक रिफाइनरी की 24 इंच मोटी पाइप लाइन में दो इंच मोटी पाइप को वेल्डिंग के सहारे जोड़कर वॉल्व लगाकर छेद कर तेल निकालते थे। वे इस तरह से तीन बार तेल चुरा चुके हैं। दिसंबर 2015 में पानीपत के महराणा में रिफाइनरी की पाइपलाइन से तेल चोरी की। 2016 में सोनीपत के आंबली गांव में रिफाइनरी पाइप लाइन से तेल चोरी की। और तीसरी वारदात 6 जून 2016 को अंजाम दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed