गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस की जांच 3 और 13 के कनेक्शन पर जा टिकी है। दरअसल, गायक के गांव के तीन लोग पुलिस के राडार पर आ चुके हैं। वहीं 13 संदिग्ध नंबर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस की जांच अब इन्हीं पर जा टिकी है। इन नंबरों से क्या और किससे बात हुई है, इसकी जांच की जा रही है। एसआईटी ने पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टरों और उनके साथियों की संलिप्तता की कड़ी भी तलाशनी शुरू कर दी है। अब तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अपराधियों से अलग-अलग जेलों में पूछताछ के साथ ही एसआईटी ने मूसेवाला की हत्या वाले स्थल के करीब लगे मोबाइल टावरों का डाटा जुटा लिया है, जिनमें वारदात के समय इस्तेमाल हो रहे मोबाइल नंबरों की लोकेशन और उन पर हुई बातचीत के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास तेज हैं।
मूसेवाला हत्याकांड: क्या 3 और 13 का कनेक्शन खोलेगा कातिलों का राज? पंजाब पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन