{"_id":"578c85644f1c1b9d32c4be71","slug":"sex-racket-sex-racket-in-parlour-sex-racket-in-mall-sex-racket-in-sheetal-mall-rohtak-sex-racket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मॉल में सेक्स सैकेट: छात्राएं करती थीं मसाज, 4 युवतियां, 4 युवक धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मॉल में सेक्स सैकेट: छात्राएं करती थीं मसाज, 4 युवतियां, 4 युवक धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के शीतल मॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
शीतल मॉल के एक मसाज पार्लर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चल रहा था। कॉलेज छात्राएं इस अवैध धंधे में शामिल थीं। देखिए तस्वीरें।
रोहतक के शीतल मॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक पुलिस ने पार्लर में छापा मारकर यहां काफी समय से चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने पार्लर से चार युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी आपत्तिजनक अवस्था में पाये गये। सभी को महिला थाने ले जाकर कागजी कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद पुलिस युवक और युवतियों को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।
रोहतक के शीतल मॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दिल्ली रोड स्थित शीतल मॉल में एक मसाज पार्लर है। यहां पुलिस को पिछले कई दिनों से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। बार-बार लोगों की तरफ से पुलिस के पास शिकायतें आ रही थी। इसके बाद पीजीआई थाना पुलिस ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और मामले की सूचना दी। उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी की तैयारी की। कुछ पुलिस कर्मचारियों को सादी वर्दी में मॉल के अंदर और बाहर तैनात किया गया, ताकि पार्लर में आने-जाने वाले युवक-युवतियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के शीतल मॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिनों से पार्लर पर पुलिस की नजर थी। सूचना के पुख्ता होने पर पीजीआई थाना प्रभारी कुलदीप और महिला पुलिस ने रविवार को पार्लर पर छापा मार दिया। यहां से पुलिस को चार युवक व चार युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इंस्पेक्टर सुनीता भी टीम सहित मौके पर थी। आठों युवक युवतियों को गिरफ्तारी के बाद महिला थाने भेज दिया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद युवक-युवतियों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि तीन युवती रोहतक और एक दिल्ली की रहने वाली है।
विज्ञापन
रोहतक के शीतल मॉल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों में दो युवक जींद और दो रोहतक के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों में से कई शहर के बड़े कॉलेज के छात्र छात्राएं हैं। मसाज पार्लर में होने वाले देह व्यापार से अन्य संस्थानों के संचालक भी परेशान थे। कई बार संचालकों ने पार्लर संचालक से इस तरह की गतिविधि बंद करने की बात कही थी, लेकिन संचालक ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद संस्थानों के संचालकों ने इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दी।