फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीनियर वकील की सरेराह हत्या, खुखरी से सीने और चेहरे पर किया हमला

Wed, 25 Jan 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 25 Jan 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
Senior lawyer murder, chest and face attack from KHukri
सीनियर वकील की हत्या

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट अर्बन एस्टेट निवासी सुभाष गुप्ता की इंडेवर सवार बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े खुखरी घोंपकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पहले बाइक आगे लगाकर गाड़ी रोकी और गुप्ता पर हमला कर दिया।

Senior lawyer murder, chest and face attack from KHukri
हत्या - फोटो : अमर उजाला

अर्बन एस्टेट निवासी सुभाष गुप्ता मंगलवार को अपनी गाड़ी में ड्राइवर के साथ हिसार कोर्ट से घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में अपोलो हार्ट लैब के सामने दिल्ली रोड पर बदमाशों ने उनकी गाड़ी के सामने बाइक लगा दी।

Senior lawyer murder, chest and face attack from KHukri
हत्या - फोटो : अमर उजाला

तभी सफेद रंग की इंडेवर गाड़ी से युवक उतरे और डंडों से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े। बदमाशों ने गुप्ता के सीने और चेहरे पर खुखरी से वार कर दिया। चालक ने विरोध करना चाहा मगर वो बुरी तरह से डर गया। वारदात के बाद कुछ युवक पैदल कृष्णा नगर की तरफ भाग निकले और इंडेवर गाड़ी चालक डाबड़ा चौक पुल से होते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Senior lawyer murder, chest and face attack from KHukri
हत्या - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि सफेद इंडेवर के साथ एक ब्लैक रंग की भी इंडेवर थी। वारदात के बाद घायल सुभाष को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हत्या से पहले डंडों से की गई थी पिटाई।

विज्ञापन
Senior lawyer murder, chest and face attack from KHukri
हत्या - फोटो : अमर उजाला

2 से 3 मिनट में हो गई वारदात
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने दो से तीन मिनट में वारदात को अंजाम दिया। आसपास के लोग कुछ समझ पाते बदमाश वारदात कर भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस देर शाम तक हत्यारों और हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई। आसपास के इलाके में सीसीटीवी खंगाले जा रहे थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed