स्कूल बस को चीरती हुई एक पिकअप अंदर जा घुसी, 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दभरी कहानी यहीं खत्म नही होती, हादसे की खबर के बाद मां को भी हार्टअटैक आ गया।
2 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर
घटना पंजाब के होशियारपुर की है, जहां दसूहा तलवाड़ा रोड पर शुक्रवार सुबह जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की बस और आलू से भरी पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीन स्कूली बच्चों और बस चालक की मौत हो गई। हादसे में बस सवार महिला परिचारिका सहित 16 अन्य घायल हो गए।
3 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर
जानकारी के अनुसार, जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, दसूहा की बस तलवाड़ा से स्कूल की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव सिंहपुर में दसूहा-तलवाड़ा रोड पर घोगरा के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बस को टक्कर मार दी। यह पिकअप आलू की बोरियों से लदी हुई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बस के चालक की तरफ से बस को चीरती हुई भीतर जा घुसी। हादसे में बस चालक और उसकी सीट के पीछे बैठे तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर
कस्बे से चार किलोमीटर दूर गांव खटीगढ़ में एक महिला को जब स्कूल बस के हादसे की खबर मिली तो उसका दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विपन उर्फ दीपा हाजीपुर में मनियारी की दुकान करता था। उसके बच्चे भी दसूहा के कैंब्रिज स्कूल में ही पढ़ते थे। उसकी पत्नी पूजा बच्चों के स्कूल जाने के बाद गांव खटीगढ़ में अपने घर पर थी।
5 of 8
पिकअप और स्कूल बस की टक्कर
हादसे की खबर सुनते ही महिला की मौत
इस दौरान किसी ने उसे बताया कि कैंब्रिज स्कूल की बस का एक्सीडेंट हुआ है। यह सुनते ही उसे घबराहट होने लगी और सीने में तेज दर्द उठा। घरवाले उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। अभी वह बीच रास्ते ही पहुंचे थे कि पूजा ने दम तोड़ दिया। महिला के बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते हैं लेकिन वे उस बस में सवार नहीं थे, जिसका एक्सीडेंट हुआ है। बच्चे उसी रूट पर चलने वाली स्कूल की दूसरी बस में सवार थे।