{"_id":"5a28fa6c4f1c1b3c3d8bc034","slug":"rohtak-couple-suicide-parents-refused-for-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका संग फंदे पर झूलने से पहले ऐसा सुसाइड नोट लिखा, मां-बाप के होश उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका संग फंदे पर झूलने से पहले ऐसा सुसाइड नोट लिखा, मां-बाप के होश उड़े
Thu, 07 Dec 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 07 Dec 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवक और युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले दोनों ने अलग-अलग सुसाइड नोट लिखे, जिन्हें पढ़कर मां-बाप के होश उड़ गए।
2 of 6
युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली
घटना हरियाणा के रोहतक की है। लाढ़ौत रोड, सेक्टर 36-बी स्थित सनसिटी के फ्लैट में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक गोहाना के नजदीक कहल्पा गांव का रहने वाला था, जबकि युवती रोहतक के एक कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा बतायी जा रही है। पुलिस को दोनों के पास अलग-अलग लिखे सुसाइड नोट मिले हैं, जिसमें मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही माता-पिता से माफी भी मांगी हैं।
3 of 6
युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली
पुलिस के मुताबिक कहल्पा गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप लैब टेक्नीशियन का कोर्स करने के बाद गोहाना के एक निजी अस्पताल में नौकरी कर रहा था। वह छह माह से रोहतक के लाढ़ौत रोड स्थित सनसिटी के फ्लैट में किराए पर रह रहा था। दोपहर से उसका मोबाइल नंबर नहीं लग रहा था। इसके चलते परिजन परेशान हुए और शाम को फ्लैट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली
वहां उन्होंने देखा कि शमशेर ने एक लड़की के साथ कमरे के अंदर फांसी लगा रखी है। अंदर से दरवाजा बंद है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिटी थाना प्रभारी जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। मौके पर छात्रा की किताबें और मोबाइल फोन भी मिला। तुरंत लड़की के परिजनों को बुलाया गया।
विज्ञापन
5 of 6
युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली
परिजन बोले, नहीं पता कैसे पहुंची फ्लैट तक
पुलिस के मुताबिक लड़की के परिजनों का कहना है कि सुबह लड़की घर से कॉलेज में जाने के लिए निकली थी। अब पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया है और शव फ्लैट के अंदर है। उन्हें नहीं पता कि वह कैसे यहां तक पहुंची।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।