{"_id":"583947334f1c1b042a13bcf2","slug":"robbery-in-cooperative-bank-at-jind-theft-father-help-police-to-arrest-culprit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटा चोरी करके आया, पिता ने उठाया वो कदम कि पुलिस वाले भी सन्न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा चोरी करके आया, पिता ने उठाया वो कदम कि पुलिस वाले भी सन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Sun, 27 Nov 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा चोरी करके आया तो पिता को यह बेहद नागवार गुजरा और उन्होंने वो कदम उठा लिया कि पुलिस वाले भी हैरान रह गए। घटना हरियाणा के जींद की है। जुलाना के एक बैंक से कंप्यूटर, एलसीडी और सीसीटीवी की चोरी हो गई। सुबह बैंक खोलने पर घटना का पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
खबर मिलते ही पुलिस टीम जांच के लिए बैंक पहुंच गई। अभी जांच पड़ताल चल ही रही थी कि एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने बताया कि चोरी उसके बेटे ने की है। चुराया गया सामान घर पर पड़ा है। इसके बाद सामान बरामद कर बेटे को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया।

सुरक्षाकर्मी न होने के चलते अंजाम दी गई वारदात
पुलिस
घटना जिले के करसोला कस्बे की है। बताया जा रहा है कि देर रात को ऑपरेटिव बैंक का ताला तोड़कर कंप्यूटर, एलसीडी और सीसीटीवी चुरा लिए गए। पुलिस जांच कर रही थी तो गांव का ही प्रेम नामक व्यक्ति वहां पहुंचा। उसने जो कुछ बताया उससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
उसने बताया कि उसके बेटे राजेश ने ही बैंक में चोरी की है। सारा सामान उसके घर रखा हुआ है। इस पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर राजेश को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि करसोला में कोऑपरेटिव बैंक में रात के समय सुरक्षाकर्मी नहीं रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोरी की गई।
बैंक से कंप्यूटर एलसीडी व सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए थे। पिता की शिकायत पर आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर सारा सामान बरामद कर लिया है।
- रामनिवास, थाना प्रभारी, जुलाना