{"_id":"57a0731d4f1c1b54762b8f26","slug":"rape-nri-girl-rape-canada-girl-rape-ludhiana-girl-rape-bus-stand-pehowa-kejriwal-kurukshetra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, एनआरआई युवती का हंगामा, भाई ने मेरा रेप किया, केजरीवाल करें इंसाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखिए, एनआरआई युवती का हंगामा, भाई ने मेरा रेप किया, केजरीवाल करें इंसाफ
Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
foreign girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कनाडा से आई युवती ने बस स्टैंड पर ये कहते हुए बवाल कर दिया कि उसके भाई ने उसके साथ रेप किया है, केजरीवाल उसे इंसाफ दिलाएं। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
2 of 5
foreign girl
मामला, हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा बस स्टैंड का है। चंडीगढ़ से हिसार जा रही बस के पिहोवा पहुंचते ही ये युवती बस से उतरी और चिल्लाना शुरू कर दिया कि उसके साथ चचेरे भाई ने रेप किया है। लड़की 2 घंटे तक पंजाब सरकार और रिश्तेदारों को भला बुरा कहती रही।
3 of 5
canada girl rape
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने बताया कि उसकी मां कनाडा मूल की है और उसके पिता लुधियाना के सिख हैं। वह लुधियाना के एक इंस्टीटयूट में पढ़ती है और कनाडा के ओकटोवा में रहती है। आरोप लगाया कि प्रापटी विवाद के चलते उसके ताउ उसके पीजीआई में एडमिट पिता को मरवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
canada girl rape
युवती ने आगे कहा कि उसके ताऊ ने उसके साथ मारपीट की। उसने शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया। युवती बोली कि पंजाब पुलिस व पंजाब सरकार पर उसे विश्वास नहीं है इसलिए वह केजरीवाल से मिलने जा रही है ताकि अपने पिता को न्याय दिला सके।
विज्ञापन
5 of 5
canada girl rape
महिला कॉन्स्टेबल न होने के कारण पुलिस व प्रशासन एम्बुलेंस लेकर बेबस की तरह खड़ा रहा। दो घंटे बाद कुरुक्षेत्र के महिला थाने से पुलिस आई और युवती को अपने साथ ले गई। एसडीएम दलबीर सिंह ने बताया कि महिला पुलिस लड़की को मेडिकल जांच के लिए एलएनजेपी अस्पताल लेकर गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।