फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 मिनट की दूरी पर था घर, पेड़ से टकराई कार, नवदंपति की मौत

Sun, 19 Jun 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा) Updated Sun, 19 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
rajasthan newly married couple died in road accident in dabwali of sirsa
सिरसा के डबवाली में सड़क हादसे में दंपति की मौत, क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
घर 7 मिनट की दूरी पर रह गया था कि कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में नवदंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। देखिए तस्वीरें।
rajasthan newly married couple died in road accident in dabwali of sirsa
सिरसा के डबवाली में सड़क हादसे में दंपति की मौत, क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
हादसा आज दोपहर सिरसा के डबवाली में राजस्थान बॉर्डर के पास हुआ। मृतक पति-पत्नी राजस्थान के संगरिया शहर के रहने वाले थे। हादसा उस समय हुआ, जब वे पंजाब के गिदड़बाहा से संगरिया जा रहे थे।
rajasthan newly married couple died in road accident in dabwali of sirsa
सिरसा के डबवाली में सड़क हादसे में दंपति की मौत, क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के संगरिया निवासी पुनीत जैन अपनी पत्नी आशु को पंजाब के गिदड़बाहा से लेकर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उनकी गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
rajasthan newly married couple died in road accident in dabwali of sirsa
सिरसा के डबवाली में सड़क हादसे में दंपति की मौत, क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
हादसा डबवाली के गांव आसाखेड़ा और अबूबशहर के बीच हुआ। हादसे में पुनीत जैन और उनकी पत्नी आशु जैन की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
rajasthan newly married couple died in road accident in dabwali of sirsa
सिरसा के डबवाली में सड़क हादसे में दंपति की मौत, क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed