फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो महीने के प्यार के बाद शादी, फिर मिला धोखा और खौफनाक मौत

Sun, 19 Jun 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sun, 19 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
murder, newly married lady murder, up lady murder, rewari murder, haryana
रेवाड़ी में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
दो महीने के प्यार के बाद उसने प्रेमी से शादी कर ली थी, लेकिन उसे धोखा मिला और जान देकर कीमत चुकानी पड़ी। तस्वीरों में जानिए मामला।
murder, newly married lady murder, up lady murder, rewari murder, haryana
रेवाड़ी में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रेवाड़ी में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर पड़ा था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे मार डाला। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने पति सहित ससुराल के 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
murder, newly married lady murder, up lady murder, rewari murder, haryana
रेवाड़ी में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली किरण के रुप में हुई। वह दिल्ली विकासपुरी में बैंक में नौकरी करती थी। वहीं पर कार के लिए लोन लेने आए रेवाड़ी के गांव सुंदरोज के रहने वाले मनोज मानेसर से उसकी दोस्ती हुई। मनोज ने किरण को अपनी तनख्वाह 80 हजार रुपये बताई। उसने उसे खुद को 16 एकड़ जमीन का मालिक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
murder, newly married lady murder, up lady murder, rewari murder, haryana
रेवाड़ी में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के करीब आए और 18 जनवरी 2016 को दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद 15 दिन दोनों साथ रहे और किरण अपने मायके चली गई। 20 दिन पहले मनोज के बार-बार कहने पर किरण अपने ससुराल सुंदरोज गांव आई थी।
विज्ञापन
murder, newly married lady murder, up lady murder, rewari murder, haryana
रेवाड़ी में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
किरण की बहन कमला, मंजू और अन्य परिजनों का कहना है कि मौत के पहले किरण ने फोन करके उसे जान से मार दिए जाने की बात कहते हुए बचा लेने की गुहार लगाई थी।  मामले की जांच कर रहे रेवाड़ी पुलिस के अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उसकी रिपोर्ट के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed