नाभा के गांव दित्तूपुर जट्टां में किसान मनमोहन सिंह का घर सूना पड़ा गया है। कैलिफोर्निया में बेटे की गोली मारकर हत्या की खबर सुनते ही बीते बुधवार को सदमे से किसान की पत्नी की मौत हो गई। वहीं छोटे बेटे की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
हालांकि मृतका परमजीत कौर (55) काफी समय से बीमार चल रही थी। पत्नी और बेटे की मौत से किसान मनमोहन सिंह की हालत काफी नाजुक है। इस वजह से उनके रिश्तेदार उन्हें अपने साथ ले गए। गांव में उनके घर पर ताला जड़ दिया गया है।
किसान के बेटे हरदीप सिंह टिवाणा (30) की 24 नवंबर को कैलिफोर्निया के साउथ वेस्ट बेकर्स फील्ड के कैंब्रिज अपार्टमेंट कांप्लैक्स में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटे की मौत की खबर सुनकर बीमार चल रही मां परमजीत कौर (55) की भी मौत हो गई है। वहीं मरने वाले युवक के छोटे भाई मनदीप सिंह की दो साल पहले मौत हो गई थी।
4 of 5
नाभा के गांव दित्तूपुर जट्टां में किसान का घर पड़ा सूना
परमजीत कौर का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के एमडी एसपी सिंह ओबराय ने कहा है कि वह हरदीप सिंह के शव को जल्द उसके गांव में लाने का प्रबंध करेंगे।
5 of 5
नाभा के गांव दित्तूपुर जट्टां में किसान का घर पड़ा सूना
कातिलों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग
गांव दित्तूपुर जट्टां के लोग इस घटना से काफी शोक में हैं। गांव के लोगों ने बताया कि हरदीप सिंह उर्फ लवली को करीब सात साल पहले उसके पिता ने अमेरिका भेजा था। वहां पर वह ट्रक चलाने का काम करता था। गांव के पूर्व सरपंच तेजपाल सिंह टिवाना ने कहा कि मनमोहन के पास गुजारे लायक जमीन थी। इस वजह से उसने बेटे को विदेश भेजा था। उन्होंने युवक के कातिलों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।