{"_id":"5a2155094f1c1b97678bf15e","slug":"son-and-mother-killed-in-a-road-accident-near-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कनाडा से आई मां को लेकर घर जा रहा था बेटा, एक हादसा और दोनों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा से आई मां को लेकर घर जा रहा था बेटा, एक हादसा और दोनों की मौत
Sat, 02 Dec 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
लुधियाना मेें सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कनाडा से आई मां को लेकर बेटा घर जा रहा था लेकिन रास्ते में ही एक हादसा हो गया, जिसमें दोनों की जान चली गई। तस्वीरें
2 of 6
लुधियाना मेें सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां प्रमुख कारोबारी एवं बख्तावर बुक डिपो के संचालक की पत्नी भगवंत कौर और उनके बेटे मनवीर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा होना शुरू हो गए।
3 of 6
लुधियाना मेें सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
जानकारी के अनुसार मनवीर सिंह अपनी कार में दोस्त के साथ कनाडा से वापस आ रही अपनी मां भगवंत कौर को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर वापस आ रहा था। जब उनकी कार दोराहा के नजदीक पहुंची तो कार की सड़क में खड़े ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लुधियाना मेें सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
इस हादसे में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से तीनों को जख्मी हालत में बाहर निकाला। तब तक भगवंत कौर और मनवीर की मौत हो चुकी थी। जबकि मनवीर का दोस्त बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए लुधियाना के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। शहर के लोगों ने इस हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन
5 of 6
लुधियाना मेें सड़क हादसे में मां बेटे की मौत
कनाडा से लौट रही मां को दिल्ली लेने गया था बेटा
पुलिस के मुताबिक, मृतक भगवंत कौर और उनका बेटा मनवीर सिंह मुल्लापुर के निवासी हैं। शुक्रवार सुबह मुनवीर अपने दोस्त के साथ कनाडा से दिल्ली पहुंची अपनी मां को लेने गया था। दिल्ली से लौटते वक्त लुधियाना के पास उनकी मारुति ब्रेजा गाड़ी एक खड़े ट्रक में घुस गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।