{"_id":"593ab7c14f1c1ba3379c8247","slug":"punjab-village-attacks-drug-dealer-chops-off-hand-and-foot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मेरा भाई नशा तस्कर नहीं था, उसे घर से अगवा किया फिर हाथ-पैर काटे'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'मेरा भाई नशा तस्कर नहीं था, उसे घर से अगवा किया फिर हाथ-पैर काटे'
Sun, 11 Jun 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sun, 11 Jun 2017 09:19 AM IST
1 of 8
Ludhiana Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'मेरा भाई नशा तस्कर नहीं था, उसे घर से अगवा कर उसके हाथ पांव काट गांव के चौराहे पर फेंक दिया इन लोगों ने'
2 of 8
Bathinda Murder
ये कहना है पंजाब के बठिंडा के गांव भागीबांदर में नशा तस्कर बताकर मारे गए युवक विनोद कुमार उर्फ सोनू के परिजनों का। उन्होने गांव की महिला सरपंच के बेटे राजू व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।
3 of 8
Bathinda Murder
युवक के रिश्तेदार का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है। संबंधियों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार नहीं करती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद भी किसी भी व्यक्ति को इस मामले में नामजद नहीं किया है।
विज्ञापन
4 of 8
Bathinda Murder
जगदीश ने आरोप लगाया कि उसके मौसेरे भाई सोनू को राजू और उसके साथियों ने घर से अगवा कर उसके हाथ पांव काट कर गांव के चौराहे पर फेंक दिया। इसके बाद गांव की ही एक युवती ने लोगों को इकट्ठा कर सोनू की खून से लथपथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और लिखा कि गांव वालों ने नशा तस्कर को सजा देते हुए काट दिया है।
5 of 8
Bathinda Murder
जगदीश ने बताया कि असल मामला तो यह है कि महिला सरपंच के बेटे पर सोनू ने कुछ दिन पहले ही एक केस दर्ज करवाया था जिससे बचने के लिए राजू ने पहले साथियों समेत उसके भाई को अगवा कर हाथ पांव काट दिया फिर उस युवती के सहारे गांव के लोगों को इकट्ठा कर सोनू को नशा तस्कर पेश कर मौत के मुंह में जाने को मजबूर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।