फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में अय्याशी, व्हाट्सऐप पर हजारों में बुक होती थी लड़कियां, यूं निकाल कर ले गई पुलिस

Sat, 28 Jul 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sat, 28 Jul 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Police Raid in Hotel in Sirsa, Girls Working as Sex Workers
होटल में सेक्स रैकेट
होटल अय्याशी का अड्डा बन गया था, व्हाट्सऐप के जरिए हजारों रुपयों में लड़कियां बुक होती थीं। पुलिस ने छापा मारा तो लड़कियों को ऐसे निकाल कर ले गई। बाहर से बुलाकर लड़कियों से गंदा काम कराया जाता था।
Police Raid in Hotel in Sirsa, Girls Working as Sex Workers
होटल में सेक्स रैकेट
हरियाणा के सिरसा में मिनी बाईपास पर बने एक होटल में वेश्यावृत्ति के धंधे का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने होटल संचालक, सप्लायर व एक युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। छापामारी का पता चलने पर हजारों लोग होटल के बाहर एकत्रित हो गए  इससे रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस कर्मचारियों ने भीड़ हटाने की काफी कोशिश की, लेकिन भीड़ होटल के बाहर से नहीं हटी। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस होटल के अंदर रही। दोपहर ढाई बजे पुलिस आरोपियों को होटल से बाहर लेकर आई तो लोगों ने मोबाइल से वीडियो फिल्म बनानी शुरू कर दी।
Police Raid in Hotel in Sirsa, Girls Working as Sex Workers
होटल में सेक्स रैकेट
महिला थाना प्रभारी सुनीता व शहर थाना प्रभारी विनोद काजला आरोपियों को पुलिस थाने लेकर चले गए। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर को सूचना मिली थी कि बाईपास स्थित कुमार होटल में वेश्यावृति चल रही है। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार का एक फर्जी ग्राहक होटल में भेजा। सप्लायर संदीप मेहता उर्फ सोनू निवासी अनाज मंडी सिरसा ने ग्राहक से पांच हजार रुपये लेकर उसे लड़की दिखाई। फर्जी ग्राहक ने पुलिस टीम को फोन किया तो महिला थाना प्रभारी सुनीता रानी दल बल के साथ होटल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police Raid in Hotel in Sirsa, Girls Working as Sex Workers
होटल में सेक्स रैकेट
तलाश के दौरान सप्लायर संदीप मेहता, होटल संचालक गौरव निवासी राम कॉलोनी व एक युवती को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पता चला कि युवती पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की रहने वाली है और काफी समय से दिल्ली के सकेत नगर में रह रही है। सप्लायर संदीप उसे दिल्ली से 16 हजार रुपये में सिरसा लेकर आया था। बता दें कि कुमार होटल में पुलिस पहले भी दो बार छापामारी कर चुकी थी। करीब पांच महीने पहले हुडा चौकी का मुंशी एक महिला के साथ इस होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
Police Raid in Hotel in Sirsa, Girls Working as Sex Workers
होटल में सेक्स रैकेट
दो महीने पहले इस होटल में पुलिस ने फिर रेड मारी तो कई जोड़े होटल के अंदर मिले। पुलिस ने उक्त दोनों मामलों को रफादफा कर दिया। इस होटल में अनैतिक काम होने से इसके आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान थे। उन्होंने पुलिस को कई बार कार्रवाई के लिए कहा लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई। अब पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने लोगों की सूचना पर होटल में छापामारी करने के निर्देश पुलिस को दिए थे, तब जाकर पुलिस ने कार्रवाई की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed