{"_id":"5b59958d4f1c1b4e748b71b4","slug":"prostitution-police-raid-in-rohtak-hotel-and-arrested-boys-with-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होटल में अय्याशी, कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां...इस तरह चलता था कारोबार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में अय्याशी, कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां...इस तरह चलता था कारोबार
होटल में दिन रात अय्याशी का दौर चलता था। पुलिस ने छापा मारा तो कमरों में लड़के और लड़कियां ऐसी हालत मिली, देखकर शर्म के मारे उनकी आंखें झुक गईं।
2 of 6
hotel sex racket
हरियाणा के रोहतक में एक होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ। एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने शहर के मॉडल टाउन पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर चार खंभा चौक स्थित एक होटल में छापेमारी की। यहां से दो युवतियों, होटल मैनेजर समेत सात को देह व्यापार में गिरफ्तार किया गया।
3 of 6
sex racket
पुलिस की कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। कई होटल संचालक तक होटलों को बंद कर फरार हो गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि चार खंभा चौक के पास होटल वेस्टन में कई महीनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
होटल में देह व्यापार का धंधा
सूचना के बाद एसपी ने सिविल लाइन थाना एसएचओ श्री भगवान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इससे यहां पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां से होटल संचालक जींद निवासी सोनू, डीघल निवासी आनंद, इंद्रगढ़ निवासी नरेंद्र, उत्तराखंड निवासी सुभाष, नेपाल निवासी कृष्ण तथा फरीदाबाद से लाई गई दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
होटल में देह व्यापार का धंधा
पूछताछ में बताया गया कि पिछले तीन दिनों से होटल में इन युवतियों से वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर पुलिस की छापेमारी से शहर के अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मच गया। कई तो होटलों को बंद कर फरार हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।