{"_id":"6303d5e0c338c4331a23fcfb","slug":"26-year-old-man-commits-suicide-after-killing-wife-and-daughter-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फांसी लगा दी जान: मरने से पहले पत्नी का गला काटा, मासूम बेटी को बेदर्दी से मारा, यह राज खुला तो बना हैवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फांसी लगा दी जान: मरने से पहले पत्नी का गला काटा, मासूम बेटी को बेदर्दी से मारा, यह राज खुला तो बना हैवान
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक व्यक्ति ने सोमवार रात अपनी पत्नी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद तीन वर्षीय बेटी को गला दबाकर मार डाला फिर खुद फंदे से लटक गया। मामला चंडीगढ़ के गांव भगवानपुरा का है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान रेशम (26), पत्नी पूजा (24) और तीन वर्षीय बेटी शिवांश के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 के शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईटी पार्क थाना प्रभारी रोहताश यादव ने बताया कि यह परिवार मूलरूप से नेपाल का रहने वाला था और 20 अगस्त को तीनों नेपाल से चंडीगढ़ आए थे। भगवानपुरा में किराए का मकान लिया था। रेशम के पड़ोसियों ने बताया कि उसने कहा था कि वह इंडस्ट्रियल एरिया में एक होटल में काम करता है। तीनों घर से बाहर नहीं निकल रहे थे।
3 of 5
इसी कमरे में मिली लाशें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहताश यादव ने बताया कि रेशम के जीजा का कहना है कि पूजा का किसी के साथ अवैध संबंध था और वह उसके साथ फेसबुक पर चैट करती थी। रेशम ने उसकी चैटिंग पढ़ ली थी। इसी कारण उसने पूजा की हत्या कर दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : फाइल
ऐसे खुला हत्या का राज
रोहताश यादव ने बताया कि रेशम के पड़ोसी पानी भरने के लिए रविवार को उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद सोमवार को पड़ोसियों ने बारिश में कपड़े गीले होते देख बताने के लिए रेशम के कमरे के बाहर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन कोई बाहर नहीं आया।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद पड़ोसियों ने मकान मालिक गुरदेव को कॉल किया। गुरदेव मौके पर पहुंचे और खिड़की से गत्ता हटाकर देखा तो रेशम फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद गुरदेव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और रेशम को फंदे से उतारा। रेशम की पत्नी का गला चाकू से काटा गया था जबकि बगल में तीन साल की बेटी भी मृत पड़ी थी। उसकी कपड़े से गला दबाकर हत्या की गई थी। दोनों बेड पर पड़े थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।