फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो मिनट में 4 लुटेरे बैंक से लूट ले गए 15 लाख, वारदात CCTV में कैद

Tue, 02 Aug 2016 08:53 PM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Tue, 02 Aug 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
PNB bank Robbery case kochar market branch, ludhiana, punjab,
PNB Bank Robbery - फोटो : CCTV Footage
पंजाब नेशनल बैंक कोचर मार्केट की शाखा में सोमवार दोपहर लुटेरों ने 122 सेकेंड में 15 लाख रुपये लूट लिए। देखिए CCTV में कैद तस्वींरें

लुटेरों ने बैंक के अंदर घुसते ही गोली चलाई

PNB bank Robbery case kochar market branch, ludhiana, punjab,
PNB Bank Robbery - फोटो : CCTV Footage
पंजाब नेशनल बैंक कोचर मार्केट की शाखा में सोमवार दोपहर लुटेरों ने 122 सेकेंड में 15 लाख रुपये लूट लिए। नकाबपोश लुटेरों ने बैंक के अंदर घुसते ही गोली चलाई और कैशियर को चाकू दिखाकर काउंटर पर पड़ी नगदी लूट कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख, डीसीपी ध्रुमन निंबले, एडीसीपी 3 परमजीत सिंह पन्नू, एडीसीपी 2 डॉ. संदीप गर्ग, एडीसीपी क्राइम बलकार सिंह, एसीपी रुपिंदर कौर सहा, सीआईए प्रभारी हरपाल सिंह गरेवाल, थाना डिवीजन पांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।

बैंक के अंदर पांच मुलाजिम और एक ग्राहक था

PNB bank Robbery case kochar market branch, ludhiana, punjab,
PNB Bank Robbery - फोटो : CCTV Footage
पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाकर बैंक के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ली। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 3:40 बजे को पंजाब नेशनल बैंक की कोचर मार्केट शाखा में रोजाना की तरह काम चल रहा था। बैंक के अंदर पांच मुलाजिम और एक ग्राहक था। बैंक के बाहर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। इसी दौरान चार लोग मुंह पर रुमाल बांधकर अंदर घुसे। अंदर घुसते ही एक व्यक्ति ने हवा में गोली चलाई। इसके बाद उन्होंने सभी मुलाजिमों को एक तरफ इकट्ठा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरों ने 122 सेकेंड में 15 लाख रुपये लूट लिए

PNB bank Robbery case kochar market branch, ludhiana, punjab,
PNB Bank Robbery - फोटो : amar ujala
एक लुटेरा कैश काउंटर की तरफ गया और उसने कैशियर को चाकू दिखा कर काउंटर पर पड़ी 15 लाख रुपये की नगदी बैग में डाल ली। जाते हुए लुटेरों ने बैंक का कैंची गेट बंद किया और साथ वाली गली में रखी बाइक पर फरार हो गए। इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद मार्केट में आस-पास किसी व्यक्ति को पता तक नहीं चला। जब बैंक के मुलाजिम बाहर निकले, तब पूरी मार्केट में शोर मचा। लुटेरे 3:40 मिनट और बीस सेकेंड पर बैंक में घुसे और 3:42 मिनट और 22 सेकेंड पर वारदात को अंजाम देकर बाहर निकल आए। लुटेरों ने बैंक के अंदर जाने से पहले मुंह पर रुमाल बांधा और हथियार बाहर निकाला। अंदर घुसते ही एक लुटेरा मैनेजर के पास पहुंच गया तो दो लॉबी में ही रहे। चौथा लुटेरा तेजधार हथियार लेकर कैशियर के पास चला गया। आरोपियों में एक पगड़ीधारी भी शामिल है। 

 
विज्ञापन

अलग-अलग दिशा से आए लुटेरे

PNB bank Robbery case kochar market branch, ludhiana, punjab,
PNB Bank Robbery - फोटो : amar ujala
जिस स्टाइल में वारदात को अंजाम दिया गया है। उससे साफ है कि बैंक शाखा लुटेरों के निशाने पर थी। लुटेरों को पता था कि बैंक के अंदर मुलाजिम कितने हैं। बैंक मैनेजर का कमरा और कैशियर का केबिन कहां है। बैंक के बाहर कोई सिक्योरिटी गार्ड न होने की भी जानकारी लुटेरों को थी। लुटेरों ने बैंक के अंदर घुसने से पहले सीढ़ियों में अपने चेहरे पर रुमाल सेट किए। लुटेरे बैंक में घुसने के लिए अलग अलग दिशा से आए। दो लुटेरे एक रास्ते तो दो दूसरे रास्ते से सीढ़ियां चढ़े। वहीं जब लुटेरे बैंक के अंदर घुसे तो उसके एक मिनट बाद ही एक महिला बैंक में आने लगी थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed