फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab News: गरीबी से तंग माता-पिता का खौफनाक कदम, तीन बेटियों को मार डाला, बोले- पेट पालना मुश्किल था

Mon, 02 Oct 2023 08:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Oct 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Parents killed three girls in Jalandhar of Punjab
मृतक बच्चियों की फाइल फोटो और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी माता-पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के जालंधर में गरीबी से तंग माता-पिता ने तीन बच्चियों को दूध में जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। घटना जालंधर देहात के थाना मकसूदां के गांव कानपुर की है, जहां रविवार देर रात पांच बच्चों के माता-पिता ने मोहल्ले में अफवाह फैला दी कि बच्चियों को अगवा कर लिया गया है। इसकी उन्होंने थाने में शिकायत भी दी। देर रात तक बच्चियों को ढूंढने के बाद कोई पता नहीं चला। इसके बाद मकान मालिक सुरिंदर सिंह और मोहल्ले के लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। 

Parents killed three girls in Jalandhar of Punjab
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी माता-पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रात 11:30 बजे थाना मकसूदां की पुलिस पहुंची और जांच के बाद लौट आई। मामले से पर्दा तब उठा जब दंपती ने सुबह बक्से से शव निकालकर गेट के बाहर रखे और कहना शुरू किया कि उनकी बच्चियों को कोई मारकर बक्से में डाल बाहर छोड़ गया है। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक बच्चियों की पहचान अमृता कुमारी (9), साक्षी (7) और कंचन (4) के रूप में हुई है। पिता सुशील मंडल मूलरूप से बिहार का रहने वाला है।

Parents killed three girls in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर घटनास्थल पर करीब सात बजे पहुंची पुलिस ने बच्चियों के शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम को भिजवाया और परिजनों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे जांचे तो बच्चियां घर से बाहर जाते नहीं दिखी और न ही कोई ट्रंक रखते बाहर नजर आया। इसके बाद दंपती से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि वह बच्चों का पालन-पोषण नहीं कर पा रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने खौफनाक कदम उठाया। उन्होंने तीनों बच्चियों को जहरीला पदार्थ दूध में मिलाकर पिला दिया। बक्से से कीटनाशक की बदबू आ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parents killed three girls in Jalandhar of Punjab
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर और एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि डीएसपी बलवीर सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच के बाद हत्यारोपी सुशील मंडल और उसकी पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि पिता नशे का आदी था और शराब पीता था। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बच्चियों को जहरीला दूध पिलाकर बक्से में बंद कर काम पर चला गया।

विज्ञापन
Parents killed three girls in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पत्नी मंजू देवी ने भी उसका साथ दिया। आरोपी सोमवार सुबह मकान छोड़ भागने की फिराक में थे और शवों को खुर्दबुर्द कर देते लेकिन मकान मालिक की शिकायत के बाद दंपती शक के घेरे में आ गए। एसएसपी ने कहा कि दंपती की दो साल की बेटी अनुष्का और एक साल का बेटा शनि है, जिन्हें चाइल्ड केयर होम भेज देंगे। अगर बच्चों को मां की जरूरत हुई तो वह भी जेल में दंपती के साथ रहेंगे। एक साल के बच्चे की देखभाल और उसके खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed