'भाई गलत काम के लिए मजबूर करते थे, हेरोइन का डोज भी देते थे' ...और दो आर्केस्ट्रा डांसरों ने जान दे दी। पढ़िए मरने से पहले की दर्दनाक कहानी।
2 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी
मामला पंजाब के जालंधर का है, जहां की लद्देवाली रोड पर सोमवार रात को दो युवतियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों बेसुध हालत में लद्देवाली रोड पर मिली थीं। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
3 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी
- फोटो : डेमो फोटो
पुलिस को उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने मकसूदां इलाके की रहने वाली कोमल व उसके भाई हनी पर आरोप लगाते हुए उन्हें आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लिखा है कि आरोपी भाई-बहन उन्हें न केवल अवैध कार्यों के लिए मजबूर करते थे, बल्कि उनको हेरोइन का डोज भी देते थे।
4 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी
- फोटो : Demo Pic
दोनों युवतियां करीब 19 साल की उम्र की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां पेशे से डांसर थीं। यही वजह थी कि उनके परिवार वालों ने उनसे किनारा कर रखा था।
5 of 8
आर्केस्ट्रा डांसर दो युवतियों ने की खुदकुशी
- फोटो : Demo Pic
सोमवार रात दोनों युवतियां लद्देवाली रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं। किसी राहगीर ने इन्हें देखकर थाना रामामंडी पुलिस को सूचित किया। दोनों की पहचान रेखा पुत्री महिंदर सिंह निवासी बठिंडा और रजनी पुत्री रहीश चंद्र निवासी पूरणपुर (जालंधर) के रूप में हुई है।