फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला 'कातिल' मां का सच, बेटी की हत्या कैसे की?

Mon, 16 May 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
murderer mother: disclosure of truth of daughter murder in post mortem report
बेटी की हत्या करने की आरोपी मां - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ में अपनी ढ़ाई साल की बेटी की गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी मां की थ्योरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में झूठी पड़ गई है। तस्वीरों में देख‌िए पूरी कहानी।
murderer mother: disclosure of truth of daughter murder in post mortem report
बेटी की हत्या करने की आरोपी मां - फोटो : amar ujala

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 12 अप्रैल को गांव सारंगपुर में ढाई साल की बच्ची पीहू की मौत का असली सच सामने आ गया है। बच्ची की मौत गलती से नहीं, बल्कि उसकी मां मंजू ने ही सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की थी। इसके बाद मां ने कहानी बनाई थी कि अपनी बेटी पीहू को थप्पड़ मारा और उसका सिर दीवार पर लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

murderer mother: disclosure of truth of daughter murder in post mortem report
बेटी की हत्या करने की आरोपी मां - फोटो : amar ujala

असलियत में मां मंजू ने चीनी गिरने के मौके का फायदा उठाकर बच्ची का गला घोंट कर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद मंजू ने शव को बोरी में बंद कर इंडस्ट्रियल एरिया में फेंका था। पुलिस ने पहले ही मंजू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। हालांकि, बाद में पुलिस ने इस केस में गैर इरादतन हत्या के तहत चार्जशीट दायर करने का मन बना लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
murderer mother: disclosure of truth of daughter murder in post mortem report
बेटी की हत्या करने की आरोपी मां - फोटो : amar ujala

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कत्ल का खुलासा होने के बाद पुलिस मंजू के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज करेगी। रिपोर्ट में गला घोट कर हत्या हुई है। इसकी पुष्टि हो चुकी है। पीहू उर्फ गुड्डी अपने परिवार की सबसे छोटी बेटी थी। घर में उसके अलावा पिता रामेश्वर, मां मंजू सबसे बड़ी बहन 10 साल की सोनी, छोटा भाई 8 साल का प्रिंस तीसरी क्लास में पढ़ता है।

विज्ञापन
murderer mother: disclosure of truth of daughter murder in post mortem report
बेटी की हत्या करने की आरोपी मां - फोटो : amar ujala
गौरतलब हो कि वारदात से एक साल पहले यानी 11अप्रैल 2015 को चार नंबर कॉलोनी में एक पौने चार साल की लड़की के साथ ऐसी वारदात हुई थी। मामला काफी गंभीर होने के बाद पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के पास केस जुड़े एक भी सवाल का जवाब नही था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed