फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: हादसे में युवक की मौत, भड़के लोगों ने ASI को बांधकर पीटा

Mon, 16 May 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(गुरदासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(गुरदासपुर) Updated Mon, 16 May 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
boy died in road accident, angry people beated ASI brutally in btala of gurdaspur
हादसे में युवक की मौत से भड़की पुलिस ने एएसआई को पीटा - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई तो भड़के लोगों ने एएसआई को खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटा। एक घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा।
boy died in road accident, angry people beated ASI brutally in btala of gurdaspur
हादसे में युवक की मौत से भड़की पुलिस ने एएसआई को पीटा - फोटो : अमर उजाला
लोग पुलिस पर आरोपी ट्रॉली चालक को भगाने का आरोप लगा रहे थे। घटना पंजाब के बटाला की है। गांव तारागढ़ निवासी सरबजोत सिंह पंचायती जमीन की बोली होने के बाद रविवार को सुबह करीब 11 बजे एटीएम से रुपये निकालने के बाद अपने घर रहा था। उसका दोस्त जगजीत सिंह बाइक पर पीछे बैठा था। डेरा बाबा नानक बाईपास पर पुल के नीचे दूसरी ओर से आ रही गोबर से लदी ट्राली गलत साइड से मुड़ गई। इससे सरबजोत सिंह की बाइक ट्राली से टकरा गई।
boy died in road accident, angry people beated ASI brutally in btala of gurdaspur
हादसे में युवक की मौत से भड़की पुलिस ने एएसआई को पीटा - फोटो : अमर उजाला
हादसे में गंभीर चोटें आने से सरबजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन में तैनात एएसआई निरजीत सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक भाग गया। इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने एएसआई पर ट्राली चालक को भगाने का आरोप लगाते हुए उसे घसीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। इतना ही नहीं लोगों ने एएसआई को टेलीफोन के खंभे से बांध कर भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
boy died in road accident, angry people beated ASI brutally in btala of gurdaspur
हादसे में युवक की मौत से भड़की पुलिस ने एएसआई को पीटा - फोटो : अमर उजाला
एएसआई के दो साथी एएसआई भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बताया। वह एएसआई को घटना वाली जगह से कुछ मीटर पीछे ले आए। इसी बीच गुस्से में आए लोग भी एएसआई के पीछे आ गए और एक बार फिर एएसआई से मारपीट की। आक्रोशित भीड़ ने एएसआई को बंधक बना लिया। इसके बाद एसपी हेडक्वार्टर दिलबाग सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एएसआई को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद भी मृतक के परिजन व गांव वाले शांत नहीं हुए।
विज्ञापन
boy died in road accident, angry people beated ASI brutally in btala of gurdaspur
हादसे में युवक की मौत से भड़की पुलिस ने एएसआई को पीटा - फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने गांधी चौक पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस अफसरों ने ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। इस संबंध में एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पीड़ित एएसआई का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed