{"_id":"5a4bb20d4f1c1b4b198b4761","slug":"mentally-unstable-man-kills-6-with-iron-rod-in-palwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 घंटे में 6 लाशें बिछाने वाले 'साइको किलर' के बारे में बड़ा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2 घंटे में 6 लाशें बिछाने वाले 'साइको किलर' के बारे में बड़ा खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Wed, 03 Jan 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
Palwal Murder
किसी वजह के 6 लोगों की हत्या, रास्ते में जो दिखा उसी को मार डाला। ये कोई हैवान ही कर सकता है। देखिए
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
हरियाणा के भिवानी में कृषि विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों को मंगलवार सुबह यह पता लगा कि पलवल में एक के बाद एक छह हत्याओं को अंजाम देने वाला शख्स कोई और नहीं, उनके यहां कार्यरत सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट (विषय विशेषज्ञ) नरेश कुमार धनखड़ है तो सब स्तब्ध रह गए। उन्होने 'साइको किलर' के बारे में कई चौंका देने वाले खुलासे किए।
psycho killer in palwal
- फोटो : अनूप पराशर
खड़े होकर गुड मार्निंग क्यों नहीं बोलते
धनखड़ आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों से कई बार इस बात पर ही नाराज हो जाता था कि उन्होंने अपनी सीट से खड़े होकर गुड मार्निंग क्यों नहीं बोला। एक कर्मचारी ने बताया कि तैश में आकर कुछ कर्मचारियों को निलंबित किए जाने की सिफारिश भी कर चुका है। लेखाकार कृष्ण ने बताया कि धनखड़ पर काम का भार भी नहीं था, लेकिन वे अक्सर तनाव में रहता था। अपने व्यवहार से आफिस के काम में बाधा डालता था। इन सबके बावजूद ऑफिस का काम बखूबी करता था।

एक जनवरी को बिना बताए गैर हाजिर था धनखड़
सोमवार को एक जनवरी को धनखड़ ऑफिस नहीं आया। चूंकि नव वर्ष के दिन शुभकामनाओं के दौर के बीच डिप्टी डायरेक्टर डा. पीएस सबरवाल ने धनखड़ के बारे में पूछा। बाद में पता चला कि धनखड़ गैर हाजिर है। इसके बाद बिना अनुमति अवकाश पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। दो दिन के भीतर जवाब देना था, लेकिन मंगलवार को यह वाकया हो गया। एक कर्मचारी ने बताया कि कई बार वे मेल के माध्यम से छुट्टी भेज देता था।

ज्यादातर का मानना है कि वह अक्सर तनाव में दिखता था। बात-बेबात साथी कर्मचारियों से उलझना आम बात थी। बीती 27 तारीख को उसने कई साथियों से बदजुबानी की। इस वाकये की कर्मचारियों ने बाकायदा लिखित में डिप्टी डायरेक्टर को शिकायत की। डिप्टी डायरेक्टर ने तलब कर पूछा तो भविष्य में ऐसा न करने का भरोसा भी दिया। इस बारे में डीडीए डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर (डीडीए) पीएस सबरवाल से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई।