फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए कातिल प्रेमिका, युवक पर आया दिल तो 70 साल का प्रेमी 'ठिकाने'

Fri, 23 Sep 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 23 Sep 2016 10:04 PM IST
love crime, lady murdered 70 years old boyfriend for 25 years old boy in patiala
लड़के के प्यार में महिला ने फौजी प्रेमी का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
पति की मौत के बाद 70 साल के पूर्व फौजी से संबंध बन गए। जिंदगी में 25 साल का युवक आया तो पूर्व फौजी को ठिकाने लगा दिया।
love crime, lady murdered 70 years old boyfriend for 25 years old boy in patiala
लड़के के प्यार में महिला ने फौजी प्रेमी का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
ये फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि पूर्व फौजी के हत्याकांड के पीछे की असली कहानी है। पटियाला पुलिस के मुताबिक मृतक के परमजीत कौर नामक महिला के साथ नाजायज संबंध थे। इसी दौरान महिला के एक 25 साल के युवक प्रेम संबंध हो गए। इस नए रिश्ते में मृतक निर्मल सिंह को रोड़ा बनता देख महिला ने अपने नौजवान आशिक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।
love crime, lady murdered 70 years old boyfriend for 25 years old boy in patiala
लड़के के प्यार में महिला ने फौजी प्रेमी का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 15 सितंबर को पुलिस ने दीप नगर के नशा मुक्ति केंद्र के पास से 70 साल के पूर्व फौजी निर्मल सिंह निवासी दीप नगर का शव बरामद किया था। निर्मल सिंह के सिर व गले पर तेजधार हथियार से चोट के निशान थे। पास ही एक साइकिल पड़ी थी और लाश कपड़े से ढकी हुई थी।
विज्ञापन
love crime, lady murdered 70 years old boyfriend for 25 years old boy in patiala
लड़के के प्यार में महिला ने फौजी प्रेमी का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि मरने वाले पूर्व फौजी के परमजीत कौर उर्फ पम्मी (45) निवासी दीप नगर के साथ संबंध थे। पूर्व फौजी के अलावा उक्त महिला के एक और युवक जगरूप सिंह (25) निवासी गांव मानकी जिला संगरूर के साथ ही संबंध थे। निर्मल सिंह को जब इन दोनों के संबंधों के बारे में पता लगा तो उसने एतराज किया। इस बात को लेकर दो माह से पूर्व फौजी और उक्त युवक में तकरार चल रही था।
love crime, lady murdered 70 years old boyfriend for 25 years old boy in patiala
लड़के के प्यार में महिला ने फौजी प्रेमी का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
केस में थाना त्रिपड़ी में अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करके सूचना के आधार पर पुलिस ने भादसों चुंगी पटियाला से परमजीत कौर व उक्त युवक को गिफ्तार करके जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि साजिश के तहत परमजीत कौर ने निर्मल सिंह को वारदात की रात अपने घर बुलाया और वहां शराब पिलाने के बाद दोनों ने मिलकर निर्मल सिंह का कत्ल कर दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed