{"_id":"5746bc4a4f1c1bd53c690ead","slug":"lady-murdered-two-daughters-double-murder-mother-murdered-daughters-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिला बोली, हां, मैं हूं बेटियों की कातिल, वजह बड़ी अजीब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला बोली, हां, मैं हूं बेटियों की कातिल, वजह बड़ी अजीब
Fri, 27 May 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Fri, 27 May 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लुधियाना में मां ने दो बच्चियों की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के लुधियाना में बीती 20 मई को जिन दो बच्चियों का शव मिला था, उनकी हत्या उन्हीं की मां ने की थी। ये खुलासा खुद महिला ने पूछताछ में किया।
2 of 5
लुधियाना में मां ने दो बच्चियों की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
लुधियाना पुलिस की पूछताछ में डाबा इलाके की मनजिंदर उर्फ ज्योति ने बताया कि काफी समय से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसी बीच करीब चार महीने पहले पता लगा कि उसे गंभीर बीमारी है। उसका दिमाग अक्सर सुन्न रहने लगा। आर्थिक तंगी के कारण ही उसका सही तरह इलाज भी नहीं हो पा रहा था।
3 of 5
लुधियाना में मां ने दो बच्चियों की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति के मुताबिक करीब गर्मी में उसकी बीमारी और भयानक रूप ले रही थी। सब ओर से निराश होकर उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया। उसने सोचा कि पति जगतार ड्राइवर है अक्सर घर के बाहर रहता है। उसके मरने के बाद दोनों बेटियों को कौन पालेगा, उनकी जिंदगी खराब हो जाएगी। यही सोच बेटियों का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लुधियाना में मां ने दो बच्चियों की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति के मुताबिक उसने 18 मई दोपहर को ही अपनी दोनों बेटियों पांच साल की लीजा और ढाई साल की अक्षरा का कत्ल कर दिया था। कत्ल के बाद 19 मई शाम तक लाशों के साथ कमरे में रही और खुद दो बार सुसाइड करने की कोशिश की। लेकिन कामयाब न होने पर शाम को घर से निकल कर घूमती हुई ईशर नगर पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 5
लुधियाना में मां ने दो बच्चियों की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
ज्योति बोलीं कि रात को ईशर नगर में रही। सुबह दुगरी नहर पर पहुंच कर छलांग लगा दी, लेकिन वहां भी लोगों ने उसे बचा लिया और अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने सिविल हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही ज्योति को अरेस्ट कर लिया और अदालत में पेश किया, जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।