{"_id":"5746aa824f1c1b04206923a6","slug":"boy-girl-hanging-dead-body-found-in-panipat-village-honour-killing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक प्रेम कहानी का फंदे पर दुखद अंत, शक ऑनर किलिंग का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक प्रेम कहानी का फंदे पर दुखद अंत, शक ऑनर किलिंग का
Fri, 27 May 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 27 May 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत के गांव में पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के पानीपत जिले में एक प्रेम कहानी का आज दुखद अंत हो गया। युवक-युवती के शव एक ही रस्सी के सहारे पेड़ पर लटके मिले। तस्वीरें कुछ और ही बयां करती हैं।
2 of 5
पानीपत के गांव में पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव
- फोटो : अमर उजाला
घटना, पानीपत जिले की बापौली सब तहसील के गांव अधमी में आज सुबह सामने आई, जब लोगों ने गांव के बाहर खेतों में सफेदे के एक पेड़ पर एक ही रस्सी से एक युवक और एक युवती के शव लटके देखे। तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां करती थी।
3 of 5
पानीपत के गांव में पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की तो पाया कि दोनों बालिग थे। ऐसा लगता था, जैसे इन्हें मारकर यहां लटकाया गया हो। इनकी पहचान गांव के 25 वर्षीय युवक नसीम पुत्र असगर और 18 साल की कुसुम पुत्री रामधारी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पानीपत के गांव में पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि पेशे से टेलर युवक नसीम पास के गांव बापौली में दुकान चला रहा था, वहीं कुसुम ने हाल ही में बापौली के सरकारी स्कूल से 12वीं पास की थी। लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, वहीं जिस तरह से पेड़ पर दोनों शव लटके थे, उन्हें देखकर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
5 of 5
पानीपत के गांव में पेड़ से लटके मिले युवक युवती के शव
- फोटो : अमर उजाला
अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों में प्रेम संबंध रहे होंगे और एक नहीं हो पाने पर यह कदम उठा लिया होगा। फिलहाल दोनों लाशों को पानीपत के सिविल अस्पताल के डेड हाउस में भिजवाकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।