{"_id":"5789c6a34f1c1b191913dbe7","slug":"kalka-murder-case-kalka-jeweller-son-murderer-arrested-kalka-jeweller-son-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए इन दरिंदों को, जिन्होंने सो रहे युवक की हत्या कर लूटे 40 लाख के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देखिए इन दरिंदों को, जिन्होंने सो रहे युवक की हत्या कर लूटे 40 लाख के गहने
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
Updated Sun, 17 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इन दरिंदों को देखिए। इन्हें पैसे की इतनी भूख थी कि ज्वैलरी शॉप में सो रहे मालिक के बेटे को भी नहीं बख्शा। उसे बेरहमी से कत्ल करके 40 लाख के गहने लूट ले गए थे।
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इन दरिंदों ने पंचकूला में काली माता मंदिर के पास बनी ज्वैलरी शॉप में सो रहे दुकान मालिक जगदीश वर्मा के बेटे शुभांशु की हत्या की थी। दोनों आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने अंबाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान इकबाल अहमद और मोहम्मद आबिद निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियो को पंचकूला पुलिस की सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीम ने ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों से कई बड़ी वारदातों के खुलासे की संभावना है।
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार इन आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने 4 व 5 जुलाई की देररात करीब एक बजे शुभांशु के सिर में 11 बार रॉड से हमला किया। इन आरोपियों को सीआईए-1 और सीआईए 2 की अलग-अलग टीमों ने अंबाला कैंट से धर दबोचा। पुलिस को अब तक इनके कब्जे से लूट का सामान बरामद नहीं हुआ। लूट के सामान की तलाश में पुलिस इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कई जगहों पर छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला डीसीपी अनिल धवन ने कहा कि आरोपियों की पहचान नंदनगरी दिल्ली के रहने वाले इकबाल अहमद (30) तथा अकबरी मस्जिद पुराना मुस्तफाबाद के रहने वाले मोहम्मद आबिद (50) के रूप में की गई है। इन दोनों को वीरवार देर रात अंबाला कैंट से गिरफ्तार किया गया। ज्वेलरी शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर इकबाल की थी और आबिद ने शुभांशु के सिर पर वार किए थे।
विज्ञापन
कालका में ज्वैलर के बेटे की हत्या कर लाखों का सोना लूटने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
सीआईए-2 के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने दो दिन पहले दिल्ली से गिरफ्तार किए गए गिरोह के तीसरे आरोपी इनोवा के ड्राइवर जगदीश की निशानदेही पर अंबाला कैंट में ट्रैप लगाकर इन दोनों ही आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी एक अन्य वारदात करने के लिए दिल्ली से अंबाला आए थे। शुभांशु हत्याकांड के बाद जब पुलिस ने कालका में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें एक सफेद रंग की इनोवा गाड़ी वारदात स्थल के इर्द-गिर्द नजर आई।