युवक ने लव मैरिज की तो उसका अंजाम खौफनाक निकला। खुद की जान तो गई ही, मां और पिता भी नहीं रहे। जानिए आखिर क्या है पूरा मामला?
2 of 6
सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। चार साल पहले बहादुरगढ़ की लड़की से अंतरजातीय विवाह करने वाले खरखौदा के कुलदीप नगर निवासी प्रदीप के परिवार पर रात के अंधेरे में दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में प्रदीप, उसके पिता सुरेश व मां सुनीता की मौत हो गई। वहीं, फायरिंग में प्रदीप की पत्नी सुशीला, भाई सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। सुशीला 8 महीने की गर्भवती थी।
3 of 6
सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
पीठ में गोली लगने से घायल सुशीला ने रात को पीजीआई रोहतक में सीजेरियन डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया। हालांकि उसकी हालत अब भी गंभीर है। उसे तीन गोलियां लगीं। एक कमर को चीरते हुए पेट तक पहुंच गई। गनीमत रही गोली ने गर्भस्थ शिशु को छुआ नहीं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
4 of 6
सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
पुलिस के मुताबिक, कुलदीप नगर निवासी सूरज ने बयान दर्ज करवाए हैं कि शुक्रवार देर रात अचानक उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह अपने पिता सुरेश व मां सुनीता के साथ कमरे से बाहर आया तो देखा कि दो युवकों ने उसके भाई प्रदीप व भाभी सुशीला को गोली मार दी थी। वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावरों ने उन तीनों पर भी फायरिंग दी और वारदात को अंजाम देकर कार में सवार हो फरार हो गए।
5 of 6
सोनीपत में परिवार के तीन सदस्यों की हत्या
वारदात की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि ये ऑनर किलिंग का मामला हो सकता है। पुलिस मामले को अंतरजातीय विवाह से भी जोड़कर देख रही है। प्रदीप ने करीब चार वर्ष पहले अंतरजातीय विवाह किया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में बेहतर संबंध नहीं थे। शादी के बाद से सुशीला अपने मायके भी नहीं गई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।