{"_id":"5b6bc8c94f1c1b05468b6b05","slug":"honour-killing-in-haryana-girl-and-sub-inspector-shot-dead-in-rohtak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: लड़की को सरेआम दी गई प्यार करने की खौफनाक सजा, ऐसे मारा तड़प-तड़प कर मर गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्वीरें: लड़की को सरेआम दी गई प्यार करने की खौफनाक सजा, ऐसे मारा तड़प-तड़प कर मर गई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Thu, 09 Aug 2018 04:08 PM IST
रोहतक में ऑनर किलिंग
18 साल की लड़की को प्यार करने की सजा अपनी जान देकर गंवानी पड़ी। उसके साथ ऐसी क्रूरता की गई कि सबको हिलाकर रख दिया, देखिए तस्वीरें।
रोहतक में ऑनर किलिंग
घटना हरियाणा के रोहतक की है। लघु सचिवालय के सामने सरेआम लड़की को गोलियों से भून दिया गया। यही नहीं उसे बचाने के लिए आए एसआई को भी गोली मारी गई, जिससे उनकी जान चली गई। वहीं लड़की के साथ आई हेड कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए लड़की के पति की मां और भाई की जान बचा ली। दूसरी जाति में शादी करने पर ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। लड़की के परिजनों पर ही आरोप लगे हैं।
रोहतक में ऑनर किलिंग
भीड़भाड़ वाले इलाके सोनीपत रोड पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन यह पूरी घटना रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायलों को आनन-फानन में पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। लड़की बुधवार को करनाल के नारी निकेतन से रोहतक की जुवेनाइल कोर्ट में गवाही देने के लिए आई थी।
विज्ञापन
रोहतक में ऑनर किलिंग
सिंहपुरा कलां गांव निवासी रिंकू उर्फ दिनेश ने बताया कि उसके भाई सोमी ने एक साल पहले रोहतक के सूर्य नगर निवासी ममता से लव मैरिज की थी। लड़की के परिजन इस शादी से खुश नहीं थे, तो मामला कोर्ट तक पहुंचा। लड़की की उम्र तब 18 वर्ष से कम थी, इसलिए कोर्ट ने उसे करनाल के नारी निकेतन भेज दिया था। लड़के को और रिटायर्ड फौजी पिता को जेल भेज दिया गया था। बुधवार को इसी मामले में लड़की की रोहतक की जुवेनाइल कोर्ट में गवाही थी।
रोहतक में ऑनर किलिंग
सुबह के समय लड़की ममता को गवाही के लिए करनाल के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र, हेड कांस्टेबल सुशीला रोहतक लेकर पहुंचे थे। इसी बीच लड़के की मां प्रमिला और भाई रिंकू भी लघु सचिवालय में पहुंच गए थे। दोपहर बाद करीब 2:30 बजे कोर्ट में बयान देने के बाद पुलिस के साथ लड़के की मां-भाई, लड़की लघु सचिवालय के गेट नंबर दो से बाहर निकल रहे थे। सड़क पार करते ही एसपी कार्यालय से 285 और महिला थाने से 170 कदम की दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने ममता और एसआई को गोली मार दी।