पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा में गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे निहंगों और पुलिस के बीच फायरिंग शुरू हो गई। निहंगों ने पुलिस को गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने से रोकने की खातिर पथराव किया। इसके बाद किरपानों और धारदार हथियारों से हमला तेज कर दिया। वहीं गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। इसके अलावा डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हैं। सभी को तुरंत सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से तीन पुलिस कर्मियों को कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले में दो पुलिस कर्मियों के हाथ भी कट गए हैं। वहीं तीन निहंग भी घायल हैं।
जानें पूरा विवाद: पंजाब में पुलिस से क्यों भिड़े निहंग? 10 पुलिसकर्मी जख्मी, दो के हाथ कटे, होमगार्ड की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सुल्तानपुर लोधी में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन लाइसेंसी हथियार भी बरामद किए हैं। हालात संभालने तुरंत एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह, डीसी कैप्टन करनैल सिंह, डीआईजी राजपाल सिंह संधू, आईजी जालंधर रेंज से आला अधिकारी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निहंग सिंहों के प्रमुख बाबा मान सिंह के साथ करीब तीन घंटे बैठक कर मामला सुलझाया।
इन्हें आई चोट
मृतक की पहचान होमगार्ड जवान जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला के तौर पर हुई है। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचे घायलों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोट भी आई हैं।
विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि कपूरथला पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा साहिब पर सेवादारों को बंधक बनाकर कब्जा किया गया है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार की अलसुबह गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा के बाहर पुलिस पहुंची तो अचानक अंदर से निहंग सिंहों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत हो गई और दो पुलिस कर्मियों के हाथ कट गए। उनकी सर्जरी जालंधर के जोशी अस्पताल में चल रही है।
ये है मामला
कपूरथला के एसएसपी वत्सल गुप्ता के अनुसार कई सालों से गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के सामने स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा (यादगार बाबा नवाब कपूर सिंह जी छावनी निहंग सिंह तख्त बुड्ढा दल) पर बाबा बुड्ढा दल 96 करोड़ी संत बलबीर सिंह सिंह का कब्जा चला आ रहा। उन्होंने अपने दो सेवादार निरवैर सिंह और जगजीत सिंह को गुरुद्वारा साहिब में बैठाया है।