{"_id":"5a2eaff74f1c1b6a118b72b3","slug":"hisar-rape-accused-not-yet-arrested-haryana-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिसार रेप कांड: अपनों के इर्द-गिर्द घूम रही पुलिस की शक की सूई, ये है वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिसार रेप कांड: अपनों के इर्द-गिर्द घूम रही पुलिस की शक की सूई, ये है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Tue, 12 Dec 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Hisar Rape
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार के उकलाना की मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस की जांच 200 मीटर के दायरे में है। इसी आधार पर पुलिस ने सोमवार को पड़ोस के एक मकान को सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता के परिजनों पर ही शक की सुई है। इसमें पीड़िता के चाचा पर भी पुलिस को संदेह है।
हिसार में बच्ची के साथ रेप
छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर हत्या करने के आरोपियों की हिट लिस्ट में फिलहाल रिश्तेदार और पड़ोसी हैं। मृतका की मां ने वारदात के बाद पुलिस को पहले बयान में झुग्गी से करीब 30-40 मीटर दूर बने मकान के एक लड़के पर शक जाहिर किया था। वारदात की रात बच्ची की मां जब रात एक बजे बाथरूम जाने के लिए उठी थी, तब उसने इस मकान में युवक को गेट पर खड़े देखा था। पुलिस ने उसी दिन युवक को उठा लिया था। करीब 48 घंटे बाद पुलिस की एसआईटी ने इस मकान में सर्च अभियान चलाया।
हिसार में बच्ची के साथ रेप
पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल लोगों पर शक का कारण
पुलिस सूत्रों के अनुसार उनकी हिट लिस्ट में सबसे दूसरा नाम मृतका का चाचा है, जो टोहाना में रहता है। वारदात के बाद चाचा शनिवार को नहीं आया था। रविवार को आया तो उसके बाद वापस चला गया। ऐसे में पुलिस को उन पर शक की कुछ वजह बन रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तीसरे नंबर में मृतका के फूफा पर भी शक है। करीब 26 वर्षीय इस झुग्गी से सड़क पार दूसरी ओर करीब 15 मीटर दूर ही रहता है। बेहद करीबी ही झुग्गी में घुस सकता है। इस कारण शक की सुई मृतका के फूफा पर है।

पुलिस की लिस्ट में चौथा शक फुफेरे भाई पर है। फुफेरा भाई सड़क के पास की सामने वाली झुग्गी में रहता है। इसकी उम्र करीब 20-22 साल है। वारदात के दिन यह मौके पर ही नहीं आया था। खुद को संगरूर बता रहा था। रविवार को मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने इसे शक में उठा लिया। पुलिस की लिस्ट में पांचवां नाम मृतका के दादा के सगे भाई के बेटे पर है। यह पड़ोस में ही रहता है। शादीशुदा भी नहीं है। इस कारण पुलिस का शक इस पर है।
विज्ञापन
हिसार में बच्ची के साथ रेप
पुलिस का छठा शक प्लॉट मालिक पर है। इससे प्राथमिक पूछताछ की गई। प्लॉट पर कब्जा खाली कराने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया हो, इसके चलते पुलिस को प्लॉट मालिक पर शक है।
पेंट-शर्ट की फोरेंसिक जांच
पुलिस पड़ोस की झुग्गी से मृतका के फुफेरे भाई की एक पेंट-शर्ट भी कब्जे में ली हुई है। इसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। वारदात के बाद वाले दिन से ही पुलिस ने बच्ची के पिता और पड़ोस में रहने वाले दादा का मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया हुआ है। इनके रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।