फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला नेता को पीटने के बाद कपड़े उतारे, 10 दिन बाद पीड़िता ने बताया ये सब भी हुआ

Tue, 12 Dec 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Tue, 12 Dec 2017 09:14 AM IST
female akali leader beaten in barnala, new things comesup
Punjab News
मठ के अंदर कुछ लोगों ने एक महिला नेता को नग्न कर पीटा उसके बाल काटे और हाथ-पैर भी तोड़ दिए। मामले के 10 दिन बाद पीड़िता ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। देखिए
female akali leader beaten in barnala, new things comesup
Punjab News
पंजाब के बरनाला के धार्मिक स्थल पर अकाली नेत्री पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस की धाराओं में इजाफा किया है। पुलिस ने अपनी तफ्तीश में मामले से जुड़े वायरल वीडियो को भी शामिल किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में आईपीसी की 307/295-ए/एसटी/एससी एक्ट की धारा 3/1989 को भी जोड़ा गया है। उधर, अस्पताल में दाखिल पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके राजनीतिक करियर को खत्म करना चाहते हैं।  
female akali leader beaten in barnala, new things comesup
Punjab News
पीड़िता का कहना है कि सोलां वाला मठ के मंदिर के प्रति उसकी लंबे समय से आस्था रही है, फिर भी आरोपियों में शामिल महंत की पत्नी राजबिंदर कौर, उसके लड़के सोमनाथ सोना के अलावा कमलदीप शर्मा, विजय कुमार ने हाथों में कैंची, रिवाल्वर, और बेसबाल के बल्ले से उस पर हमला किया। जैसे ही वह महंत बाबा हुकम दास के साथ मंदिर में माथा टेकने दाखिल हुई, हमलावरों ने उसके साथ मारपीट शुरू दी। हमलावरों ने सोने की दो अंगूठी, सोने व चांदी की एक-एक चूड़ी, दो मोबाइल फोन, 11 हजार रुपये भी लूट लिए। जी हां, मारपीट के अलावा पीड़िता के साथ लूटपाट भी हुई है।
विज्ञापन
female akali leader beaten in barnala, new things comesup
Punjab News
खुद को बताया जागीर कौर की शिष्या
पीड़िता ने बताया कि उसने तीन साल पहले ही राजनीति में कदम रखा है। वह बीबी जागीर कौर की शिष्या है। जागीर कौर के सानिध्य में ही उसने सियासत में कदम रखा है। उसने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने राजनीतिक रंजिश के तहत ही हमले की घटना को अंजाम दिया। शिअद (महिला विंग) प्रदेश की उपाध्यक्ष जसविन्दर कौर शेरगिल बास्केटबॉल की खिलाड़ी रही हैं। वह शैक्षणिक तौर पर वह बीपी.एड व एमपी.एड हैं। वर्तमान में वह शारीरिक शिक्षा में पीएचडी कर रही हैं। 
female akali leader beaten in barnala, new things comesup
एसजीपीसी. की पूर्व प्रधान बीबी जागीर - फोटो : File Photo
पीड़िता के पक्ष में खड़ी हुईं जागीर कौर
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष जागीर कौर का कहना है कि वह पीड़िता अनुसूचित जाति से संबंधित है। उसके साथ अमानवीय हरकत की गई। यह नारी जाति का अपमान है। हमलावरों ने एक धार्मिक स्थल की मर्यादा को भी भंग किया है। पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए श्री अकाल तख्त और अदालत तक लड़ाई लड़ी जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed