फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हींग व्यापारी के घर ईडी को मिले नए पुराने नोटों के 58 लाख, विदेशी करेंसी भी बरामद 

Wed, 28 Dec 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 28 Dec 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
Hing notes new old merchant's house at ED 58 million, foreign currency recovered
हींग व्यापारी के घर ईडी की रेड - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के बाद सामने आ रहे कालेधन 'कुबेरों' का सिलसिला जारी है। छापेमारी में एक व्यापारी से अमेरिका और सिंगापुर की करेंसी भी मिली है। इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की टीम ने मंगलवार को लुधियाना में हींग के कारोबारी पर दबिश देकर 58 लाख की करेंसी बरामद की है। 

Hing notes new old merchant's house at ED 58 million, foreign currency recovered
हींग व्यापारी के घर ईडी की रेड - फोटो : अमर उजाला

इसमें दो हजार के नए नोट, 100 के नोट और विदेशी करेंसी शामिल है। ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. गिरीश बाली ने कार्रवाई की पुष्टि की है। 

Hing notes new old merchant's house at ED 58 million, foreign currency recovered
हींग व्यापारी के घर ईडी की रेड - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार ईडी की जालंधर से आई टीम ने हींग कारोबारी मैसर्स सेठ जैन बंसी लाल तलवार के किचलू नगर स्थित निवास स्थान एवं हंबड़ा रोड स्थित कारोबारी प्रतिष्ठान पर सुबह दबिश दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hing notes new old merchant's house at ED 58 million, foreign currency recovered
हींग व्यापारी के घर ईडी की रेड

ईडी अधिकारियों ने छापामारी के दौरान 58 लाख रुपये से अधिक की नगदी बरामद की है। इनमें से 54 लाख रुपये के सौ सौ के नोट, चार लाख रुपये के दो-दो हजार के नोट के अलावा डेढ़ लाख रुपये कीमत की विदेशी करेंसी जिनमें अमेरिकन, सिंगापुर डॉलर समेत कई देशों की करेंसी शामिल हैं।

विज्ञापन
Hing notes new old merchant's house at ED 58 million, foreign currency recovered
हींग व्यापारी के घर ईडी की रेड - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार हींग कारोबारी घरेलू बाजार में माल की बिक्री के अलावा विदेशों में इसका निर्यात भी करता है। ईडी की टीम ने जांच के दौरान विभिन्न तरह के दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। इनकी आगे और बारीकी से छानबीन की जाएगी। ईडी के माहिर कई बिंदुओं पर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed