{"_id":"586205654f1c1b2a41eec400","slug":"big-secret-exposed-by-man-who-did-acid-attack-on-girl-at-bhiwani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर बहन पर एसिड अटैक करने वाले ने खोला एक राज, देखिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर बहन पर एसिड अटैक करने वाले ने खोला एक राज, देखिए
Wed, 28 Dec 2016 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
Updated Wed, 28 Dec 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एसिड अटैक मामले में खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घर में घुसकर बहन पर एसिड फैंकने वाले युवक ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला राज खोला, जिसने जानकर पीड़िता के परिजन हैरान रह गए।
2 of 5
एसिड अटैक मामले में खुलासा
घटना हरियाणा के भिवानी की है। गांव दिनोद में युवती पर तेजाब फेंकने की घटना में आरोपी ममेरे भाई ने कुछ राज और उगले। उसने कबूला कि वह युवती से प्रेम करता था, लेकिन उसने बातचीत छोड़ दी, इसलिए उस पर तेजाब फेंका। पुलिस ने पड़ोसी के घर की छत से बोतल को भी बरामद कर लिया है।
3 of 5
एसिड अटैक मामले में खुलासा
जांच अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि सोमवार को पुलिस रिमांड के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती से प्रेम करने की बात कबूल करते हुए बताया कि जब उसने उससे बात करनी बंद कर दी तो यह कदम उठाया। पुलिस ने युवती के पड़ोसी के बॉथरूम की छत से उस बोतल को बरामद कर लिया है, जिसमें आरोपी तेजाब लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसिड अटैक मामले में खुलासा
जांच अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई बोतल आधी तेजाब की भरी हुई मिली। आरोपी वारदात से पहले रात को ठहरा भी पड़ोसी के घर ही था। यह भी बात सामने आई है कि उसने तेजाब नजफगढ़ (दिल्ली) की एक दुकान से लिया था। गत 23 तारीख को तड़के चार बजे दिनोद गांव में एक युवती पर उस समय तेजाब डाल दिया गया था, जब वह अपने घर के भीतर सोई हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
हरियाणा के भिवानी में लड़की पर फेंका गया एसिड
आरोपी ने बड़े नियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। घर में घुसने से पहले उसने बल्ब उतार कर घर में अंधेरा कर दिया। ताकि, उसे कोई पहचान न सके। युवती ने अपने बयान में आरोपी को पहचानने में असमर्थता जताई थी। 25 दिसंबर को पुलिस तेजाब फेंकने के आरोप में पीड़िता के ममेरे भाई को गिरफ्तार किया। आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।